मध्य प्रदेश: गर्भवती महिला की मौत के बाद हड़कंप, तंत्र-मंत्र के शक में दंपती को बनाया बंधक

उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक के तामन्नारा गांव में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया. परिजनों और ग्रामीणों ने मौत के पीछे गांव के ही एक दंपती पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का शक जताया और उन्हें बंधक बना लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गर्भवती महिला की मौत पर तंत्र-मंत्र का शक, दंपती को बनाया बंधक.
NDTV

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया. महिला के परिजनों ने गांव के एक दंपती पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का शक जताया. इसके बाद दंपती को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया. सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

दरअसल, करकेली ब्लॉक क्षेत्र के तामन्नारा गांव में गर्भवती महिला की मौत के बाद शक जताया कि तंत्र-मंत्र के कारण उसकी मौत हुई है. परिजनों और ग्रामीणों ने इसी शक के चलते गांव के दंपती को बंधक बना लिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया. फिर स्थिति को नियंत्रित कर बंधक बनाए गए दंपती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया

एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गर्भवती महिला की मौत के बाद गांव के कुछ लोग एक दंपती के साथ विवाद कर रहे हैं. जब थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को छुड़ाया, फिर वह दंपती अपने परिजनों के यहां चले गए. इस मामले में जांच की जा रही है. गर्भवती महिला की मौत कैसे हुई, इसके बारे में भी पता किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- प्यार-मोहब्बत करते हैं शिक्षक-शिक्षिका, छात्रों की शिकायत पर दोनों स्कूल से बाहर; जानें मामला

Topics mentioned in this article