वकील संजय सक्सेना हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से सचिन रावत को दबोचा, 30000 रुपये का था इनाम घोषित

Advocate Sanjay Saxena Murder Case: शिवपुरी के वकील हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 30000 रुपये का इनामी आरोपी मास्टरमाइंड को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया गया है. वकील की हत्या 14 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे गोली मारकर की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Advocate Sanjay Saxena murder case Mastermind Arrested: शिवपुरी जिले की करेरा तहसील के एडवोकेट संजय सक्सेना हत्याकांड मामले में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है. इस पर 30000 रुपये का इनाम घोषित था. वहीं वकील हत्याकांड मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

मास्टरमाइंड आरोपी का ये है नाम

झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए इस मास्टरमाइंड आरोपी का नाम सचिन रावत है. यह जानकारी पुलिस ने दी है. बता दें कि शनिवार, 14 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे वकील संजय सक्सेना की हत्या गोली मारकर की गई थी.

मामले में यह भी सामने आ रहा है कि सुपारी देने वाले आरोपियों ने एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या ठीक उसे दिन की थी जिस दिन वह खुद अदालत में अपनी गवाही देकर यह साबित करने वाले थे कि जमीन पर इन आरोपियों का कब्जा है. उधर शिवपुरी जिले की करेड़ा तहसील के अंतर्गत काम करने वाले वकील अभी भी हड़ताल पर है और अपनी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर अड़े हुए हैं. इन वकीलों का कहना है कि वो 20 फरवरी 2026 तक अपना आंदोलन जारी रखते हुए काम से पृथक रहकर एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या का विरोध प्रदर्शन करेंगे.

सुपारी लेकर जान से मारता था आरोपी

झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए पेशेवर किलर सचिन और रावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर पहले से 30000 का इनाम घोषित है और यह सुपारी लेकर लोगों को जान से मारने का ठेका लेता है. वकील की हत्या के लिए लाए गए तीन शार्प शूटर को भी उसने 40-40 हजार रुपये में हत्या के लिए हायर किए थे. सुपारी देने वालों से वकील की हत्या के बदले में 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी.

Advertisement
Topics mentioned in this article