मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 54 लाख स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किए. यह भोपाल स्थित आरसीपीवी नरोन्हा अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया. इस दौरान राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत 14 शिक्षकों और 2 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपस्थित रहे.
राज्य स्तरीय सम्मान से विभूषित सभी शिक्षकों को सम्मान राशि 25 हजार रुपये, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया.
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भी होंगे सम्मानित
वहीं पिछले साल के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित शिक्षकों को विशेष सम्मान राशि 11 हजार रुपये, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया.
Advertisement
Topics mentioned in this article