Wonder Girl Jiyana: इंदौर की 5 साल की जियाना ने किया कमाल, सुडोकू में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

International Book of Records:  5 साल की छोटी उम्र में इंदौर की जियाना कटारिया की इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (International Book of Records) ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है और उन्होंने जियाना को उसकी इस उपलब्धि के लिए सर्टिफिकेट भी दिया है. माना जाता है कि इतनी कम उम्र में इतनी तेज सोच और एकाग्रता होना बहुत खास बात है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5-YEAR-OLD CREATED A WORLD RECORD IN SUDOKU GAME

Sudoku Champion: इंदौर की 5 साल की जियाना कटारिया ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपने शहर इंदौर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है. वर्तमान में जियाना की उम्र सिर्फ 5 साल, 3 महीने और 11 दिन है और जियाना ने 4x4 साइज की 5 आसान सुडोकू पहेलियों को केवल 28 सेकंड 4 मिली सेकंड में हल कर दिया, जो “फास्टेस्ट टू कम्पलीट 5 ईजी लेवल 4x4 सुडोकू पजल (किड)” कैटेगरी का विश्व रिकॉर्ड है. 

 5 साल की छोटी उम्र में इंदौर की जियाना कटारिया की इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (International Book of Records) ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है और उन्होंने जियाना को उसकी इस उपलब्धि के लिए सर्टिफिकेट भी दिया है. माना जाता है कि इतनी कम उम्र में इतनी तेज सोच और एकाग्रता होना बहुत खास बात है.

बचपन से ही जियाना को नंबर गेम्स और पजल्स पसंद हैं

गौरतलब है सुडोकू जैसे खेल बच्चों की याददाश्त, गणित की समझ और सोचने की क्षमता बढ़ाते हैं. जियाना ने बहुत कम समय में सभी पहेलियाँ सही तरीके से हल करके सबको हैरान कर दिया. उनके माता-पिता ने बताया कि जियाना को बचपन से ही नंबर गेम्स और पजल्स पसंद हैं. एनडीटीवी से बातचीत करते हुए जियाना की मां एकता कटारिया बिटिया को रिकॉर्ड बनाते देखना एक सपने जैसा था.

जियाना को रिकॉर्ड बनाते देखना एक भावुक पल था

बेटी जियाना को सुडोकू में चैंपियन बनता देख जियाना के पिता विनय कटारिया ने कहा कि उन्होंने कभी उस पर दबाव नहीं डाला, बल्कि खेल-खेल में सीखने का मौका दिया. वहीं, जियाना की माता एकता कटारिया ने कहना है कि इतनी छोटी उम्र में जियाना को इतने आत्मविश्वास से रिकॉर्ड बनाते देखना उनके लिए बहुत भावुक पल था.

ये भी पढ़ें-'तुम दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्के वाली ना बनो' युवा लड़कियों से धीरेंद्र शास्त्री की अपील

किड सुडोकू में 1-4 या 1-6 तक के नंबर होते हैं

उल्लेखनीय है सुडोकू किड गेम वयस्कों की तुलना में काफी सरल होता है, जो मुख्य रूप से छोटी ग्रिड का उपयोग करता है. किड सुडोकू में 1-9 के बजाय केवल 1-4 या 1-6 तक के नंबर होते हैं, इस गेम में बहुत सारे संकेत पहले से भरे होते हैं, और नियम बहुत बेसिक होते हैं, जिससे यह छोटे बच्चों के लिए बहुत आसान हो जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-बुजुर्ग मां की मौत हो गई, दिव्यांग बच्चे घर में 5 दिन शव के साथ बैठे रहे, बदबू आई तब पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस