अस्पताल जा रही एंबुलेंस खराब होकर बीच सड़क पर खड़ी रही, गर्मी में 3 घंटे तक तड़पता रहा किडनी मरीज

MP News in Hindi: बड़वानी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिला अस्पताल से एक किडनी मरीज को इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही 108 एंबुलेंस खराब हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Barwani 108 Ambulance Broke Down: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस ही खराब हो गई. इस दौरान मरीज गर्मी में दो घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, फिर दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. इसके बाद उसे इंदौर रवाना किया गया. यह स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को दर्शाता है. 

जानकारी के अनुसार, मामला मंगलवार दोपहर का है. बड़वानी जिला अस्पताल से धार जिले के कलवानी के रहने वाले छगनलाल नरगेश को किडनी डायलिसिस के लिए 108 एंबुलेंस से इंदौर रेफर किया गया था, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर अचानक एंबुलेंस गर्म होकर बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई. तेज धूप और गर्मी के बीच करीब एक से दो घंटे तक मरीज उसी एंबुलेंस में परेशान हालत में पड़ा रहा.

Advertisement

लगभग 3 घंटे तक खड़ी रही एंबुलेंस

मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर के लिए रवाना किया गया था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से उनके पति की तबीयत और बिगड़ने लगी.

काफी देर तक मदद नहीं मिलने से परिजन घबराए हुए नजर आए. आसपास मौजूद लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा कराया. इस दौरान 108 स्टाफ द्वारा दूसरी एंबुलेंस बुलाने की बात कही गई. करीब 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें