विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2025

Eye Care Tips: आंखों की सेहत से हैं परेशान, तो ये आसान उपाय बढ़ाएंगे रोशनी 

Eye Care in Winter: सही आहार से आंखों की रौनक और सुरक्षा दोनों बनी रहती है. विशेष रूप से विटामिन ए, सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है.

Eye Care Tips: आंखों की सेहत से हैं परेशान, तो ये आसान उपाय बढ़ाएंगे रोशनी 

Eye Care News: सर्दी का मौसम जहां ठंडक लाता है, वहीं धूप की कमी, ठंडी हवाएं और प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, सूखापन और रोशनी कमजोर होने की शिकायतें बढ़ जाती हैं. आयुर्वेद में आसान उपायों को अपनाने की सलाह दी जाती है, जिससे आंखों की सेहत सही रहती है.  

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय सर्दियों में नेत्र स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ सरल और प्रभावी आहार संबंधी सुझाव देता है. सही आहार से आंखों की रौनक और सुरक्षा दोनों बनी रहती है. विशेष रूप से विटामिन ए, सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है.

लाल-हरे रंग की सब्जियां आंखों के लिए है बेहद फायदेमंद

इनमें सबसे ऊपर है गाजर और चुकंदर. गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस) से बचाव करता है. इसी तरह चुकंदर और पालक जैसे लाल-हरे रंग की सब्जियां आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, चौराई, बथुआ और सरसों का साग भी सर्दियों में भरपूर मात्रा में खाना चाहिए.

आंखों की सेहत के लिए त्रिफला है वरदान

आंवला सुपरफूड है. रोजाना एक ताजा आंवला या एक गिलास आंवला जूस का सेवन करने से आंखों में चमक आती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह भी दी गई है. त्रिफला आंखों की अंदरूनी सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत देता है, जिसका असर सीधे नेत्र स्वास्थ्य पर पड़ता है.

इसके अलावा बादाम, अखरोट और काले तिल जैसे ड्राई फ्रूट्स और बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की नसों को मजबूत बनाते हैं और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाव करते हैं. सर्दियों में इन छोटे-छोटे आहार परिवर्तनों से न सिर्फ आंखों की रोशनी बरकरार रहती है, बल्कि कई जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close