MP Govt Jobs: मध्य प्रदेश में 19 हजार पदों पर बंपर भर्ती, ESB ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए 19,062 पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान किया है. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच होने वाली 12 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें 7,500 पुलिस आरक्षक और शिक्षक पात्रता परीक्षा शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भोपाल: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 19,062 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव, उपनिरीक्षक (SI) और शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

पुलिस विभाग में 8,500 पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पद भरे जाएंगे. इसमें 7,500 पदों पर 'पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2026' और 1,000 पदों पर 'पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026' का आयोजन अक्टूबर से नवंबर के बीच किया जाएगा. इसके अलावा सूबेदार और उपनिरीक्षक (SI) संवर्ग के 507 पदों के लिए भी सितंबर-अक्टूबर 2026 में परीक्षा होगी.

Advertisement

mp esb goverment job vacancies schedule 2026 police constable tet exam

1.50 लाख से अधिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करीब 1.50 लाख से अधिक सेवारत व नए अभ्यर्थियों के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2026 में किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी जिम्मेदारी ESB को सौंप दी है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. 

Rewa Airport: विंध्य की ऊंची उड़ान, रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स

ESB द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल और पदों का विवरण

क्र.परीक्षा का नामअनुमानित पदसंभावित परीक्षा माह
1कृषि विस्तार अधिकारी (समूह-2 उपसमूह-1)2,784सितंबर 2026
2खंड पंचायत अधिकारी / पंचायत समन्वय अधिकारी2,299सितंबर 2026
3उपयंत्री / मानचित्रकार (समूह-03)700सितंबर/अक्टूबर 2026
4सूबेदार / उपनिरीक्षक (SI)507सितंबर/अक्टूबर 2026
5प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षापात्रता परीक्षासितंबर/अक्टूबर 2026
6सूबेदार (अनुसचिवीय) व सहायक उपनिरीक्षक566अक्टूबर/नवंबर 2026
7पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा7,500अक्टूबर/नवंबर 2026
8पुलिस आरक्षक (चालक)1,000नवंबर 2026
9नायब तहसीलदार (विभागीय परीक्षा)73नवंबर/दिसंबर 2026
10पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक2,900नवंबर/दिसंबर 2026
11संस्कृति संचालनालय (संगीत एवं ललित कला)33दिसंबर 2026
12समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा700दिसंबर 2026