Mock Drill 2025: मॉक ड्रिल के दौरान हुआ बड़ा हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी, कई हुए घायल

Mock Drill in India: झालावाड़ पुलिस और प्रशासन की टीम ने शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया था, जिसमें झालावाड़ के कालीसिंध बांध पर हमले की सूचना देकर आपातकालीन व्यवस्थाओं को परखना था. कार्यक्रम के अनुसार बांध पर हमले की सूचना आई और उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले सहित आपातकालीन व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी बांध की तरफ दौड़ पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mock Drill News 2025: पाकिस्तान (Pakistan) पर हमले के बाद एक बार फिर से देश की सीमावर्ती इलाकों ने प्रशासन की ओर से हमलों से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल की गई. इसी कड़ी में शनिवार को झालावाड़ के कालीसिंध बांध पर मॉक ड्रिल के दौरान पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

इस हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी के लोगों को  मौके पर ही इलाज किया गया. इस हमले में एनडीटीवी संवाददाता को भी छह स्थानों पर मधुमक्खियों ने डंक मार दिए.

Advertisement

ऐसे हुआ मॉक ड्रिल

आपको बता दें कि सरकार से मिले निर्देशों के अनुसार झालावाड़ पुलिस और प्रशासन की टीम ने शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया था, जिसमें झालावाड़ के कालीसिंध बांध पर हमले की सूचना देकर आपातकालीन व्यवस्थाओं को परखना था. कार्यक्रम के अनुसार बांध पर हमले की सूचना आई और उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले सहित आपातकालीन व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी बांध की तरफ दौड़ पड़े.

जिला कलेक्टर सहित कई हुए घायल

हालांकि, इस बीच मुसीबत उस वक्त खड़ी हो गई, जब मॉक ड्रिल के दौरान पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों टूट पड़ीं. कालीसिंध बांध पर अचानक से हुए मधुमक्खियों से सामना होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई. इस दौरान दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए, जिनमें जिला कलेक्टर सहित प्रशासन के कुछ और अधिकारी, पुलिस के अधिकारी और जवान भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Fly Ola की 'उड़ान' सेवा की पीएम मोदी ने की शुरुआत, सबसे पहले इन 7 मिहलाओं ने की आसमान की सैर

मधुमक्खियों के डंक के शिकार हुए सभी लोगों को मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने दवाइयां और इंजेक्शन दिए. दो लोग जिनको ज्यादा डंक लगे थे, उनको झालावाड़ अस्पताल भिजवाया गया. वहीं, सूचना के बाद झालावाड़ से मेडिकल की दो टीमें और दवाइयां व इंजेक्शन लेकर काली सिंध बांध पहुंची, जहां मधुमक्खियों के शिकार हुए सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Waqf Board: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्ति होगी कब्जामुक्त, यहां खोला जाएगा 100 बेड का अस्पताल

Topics mentioned in this article