Chandigarh में धमाका! कोठी में ग्रेनेड ब्लास्ट से दहला पूरा इलाका

Chandigarh Blast News: एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को शाम 5.30 बजे सूचना मिली की कोठी नंबर 575 पर कोई जलती हुई छोटी चीज फेंकी गई है. वह बहुत जोरदार आवाज़ के साथ फट गई. शिकायतकर्ताओं के 112 कॉल आये थे. उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार दो लोगों ने कोठी पर ग्रेनेड फेंका था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक कोठी में एक ऑटो से आए कुछ लोगों ने ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि घर के शीशे चकनाचूर हो गए. हाउस नंबर 575 में घर का शीशा टूट जाने की बात सामने आई है. खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को शाम 5.30 बजे सूचना मिली की कोठी नंबर 575 पर कोई जलती हुई छोटी चीज फेंकी गई है. वह बहुत जोरदार आवाज़ के साथ फट गई. शिकायतकर्ताओं के 112 कॉल आये थे. उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार दो लोगों ने कोठी पर ग्रेनेड फेंका था.

जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि जब हम पहुंचे तो दिखा कि यह कोई छोटी चीज थी जो दबाव से फटी थी. वह एक छोटा सा विस्फोट था. भगवान की कृपा से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है. कुछ गमले जो गार्डन में रखे हुए थे, उन्हें भी नुकसान हुआ है. जांच जारी है.

Advertisement

पुलिस के हाथ है खाली

एसएसपी ने बताया कि सीएफएफएल टीम मौके पर पहुंच चुकी है. सारे अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर मौके पर जांच कर रही है. अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब इतने उम्र से ज्यादा के सभी नागरिकों को मिलेगा 'Ayushman Yojana' का लाभ

बताया जा रहा है कि यह कोठी किसी एनआरआई की है. इस धमाके की वजह से आसपास के कोठियों के शीशे भी चटक गए. बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फिर बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.