Rekha Gupta Net Worth: इतने करोड़ की मालिक हैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, जानिए- कितनी है उनके पति की इनकम

Rekha Gupta Net Worth: शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) दिल्ली की नई सीएम होंगी. जानें उनकी कुल संपत्ति कितनी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली में अगले सीएम के नाम का ऐलान हो गया है. शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है. रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं. साथ ही महिला होने का भी लाभ उन्हें मिला है. आइए जानते हैं प्रदेश की नई सीएम के पास कितनी संपत्ति है. 

रेखा गुप्ता की संपत्ति का विवरण विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान उनके द्वारा भरे गए हलफनामे से ली गई है. इसके मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5 करोड़ से अधिक है. 

Advertisement

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति

  • रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति: ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+) 
  • रेखा गुप्ता पर लोन और अन्य देनदारियां: ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+) 
  • रेखा गुप्ता की वार्षिक आय 
  • 2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख) 
  • 2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख) 
  • 2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख) 
  • 2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख) 
  • 2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख) 

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की इनकम

  • 2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)
  • 2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)
  • 2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)

रेखा गुप्ता के पास  मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख रुपए बताई गई है. 

जानें रेखा गुप्ता के बारे में

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. जब रेखा 2 साल की थीं तब उनका परिवार दिल्ली आ गया था. रेखा पेशे से वकील हैं. इससे पहले वो पार्षद रह चुकी हैं. इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं. अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है. विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद भाजपा ने एक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है. भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया. 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Delhi New CM: कौन है रेखा गुप्ता जो चुनी गईं दिल्ली की सीएम? इस वजह से पार्टी ने जताया भरोसा

Advertisement