Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में बड़ा करिश्मा, 200 से ज्यादा की मौतों के बीच जिंदा मिले 2 यात्री

Ahmedabad Plane Crash Survivor: विमान हादसे में बड़ा करिश्मा होने की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि कई मौतों के बीच एक यात्री जिंदा मिला है. आइए जानते हैं वे कौन हैं. वहीं एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने कहा कि मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रूपए दिए जाएंगे. साथ ही घायलों को फ्री में इलाज किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ahmedabad Plane Crash Survivor: विमान हादसे में जिंदा बचे 2 यात्री

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में एक यात्री के जिंदा बचने की खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार. विमान हादसे में एक यात्री बच गया है. इससे पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, "पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वहीं अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने निधन की पुष्टि की है.

Advertisement

अब जानिए कौन सकुशल बचा?

इस भीषण हादसे के बाद भी एक यात्री सकुशल बचा. हादसे के बाद वह घटनास्थल पर टहलता हुआ नजर आया. उसने न केवल मीडिया से बात की. बल्कि यह भी बताया कि हादसे में वह कैसे बचा. इस हादसे में जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार. रमेश विश्वास कुमार सीट नंबर-11 पर बैठे थे.

रमेश कुमार विश्वास ने बताया हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं. उन्होंने यह भी बताया कि मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया. हादसे के बाद रमेश विश्वास कुमार सड़क पर खुद चलते नजर आए. हालांकि वो खुद लंगड़ाते नजर आए. 

कहां का है ये यात्री?

रमेश विश्वास कुमार गुजरात के पास स्थित केंद्र शासित प्रदेश दीव का रहने वाला है. जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ वैसे ही वह कूद गया था. पुलिस ने भी पुष्टि की है कि जो आदमी बचा उसका नाम विश्वास रमेश कुमार है.
 

यह भी पढ़ें : Plane Crash: अहमदाबाद भीषण विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत 2 बचे; अब तक क्या हुआ? जानिए- हर अपडेट्स

Advertisement

यह भी पढ़ें : Air India के अमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन को कौन उड़ा रहा था? जानिए पायलट का आखिरी संदेश

यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जाने वाला प्लेन क्रैश, एयर इंडिया के विमान में 242 यात्री थे सवार

Advertisement

यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash: क्रैश हुए प्लेन की पैसेंजर्स लिस्ट में पूर्व CM विजय रूपाणी भी, बचाव कार्य जारी