Yadav Ji Ki Love Story Latest: इन दिनों यादव जी की लव स्टोरी (Yadav Ji Ki Love Story) काफी सुर्खियों में बनी हुई है. कई जगहों इस फिल्म का विरोध होता दिखाई दे रहा है. यादव समाज के लोग इस फिल्म के रिलीज का काफी विरोध कर रहे हैं और यह विरोध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. बता दें, भारत के कई शहरों में इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट में चिंता और ज्यादा बढ़ गई है.
यादव समाज ने आपत्ति दर्ज कराई
फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी' की 27 फरवरी को रिलीज को लेकर सागर में यादव समाज ने आपत्ति दर्ज कराई. समाज के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के नाम कलेक्टर सागर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक से यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं. समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि फिल्म में एक पात्र को यादव समाज से और दूसरे को मुस्लिम समुदाय से दर्शाया गया है, जिससे समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया है. उनका कहना है कि इस तरह का चित्रण सामाज को प्रभावित कर सकता है. ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई गई तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
इस फिल्म का भी हुआ विरोध
इस फिल्म से पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म घूंसखोर पंडित का भी जमकर विरोध हुआ. इस फिल्म का पंडित समाज के लोगों ने काफी विरोध किया. मनोज बाजपेयी का यह प्रोजेक्ट काफी सुर्खियों में रहा. अब 'घूंसखोर पंडित' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' विवादों में आ गई है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें : तांत्रिक बने अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' के पहले गाने की झलक आई सामने