‘वध 2’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, क्या वर्ड-ऑफ-माउथ से मिल रही लगातार सफलता ?

Vadh 2 Latest: बड़े बजट और भव्य फिल्मों के दौर में ‘वध 2’ का तीसरे हफ्ते तक टिके रहना इस बात का प्रमाण है कि मजबूत कंटेंट वाली फिल्में केवल दर्शकों के समर्थन और सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर भी सफलता हासिल कर सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Vadh 2 Latest: पहले दो हफ्तों में शानदार और स्थिर प्रदर्शन के बाद लव फिल्म्स की फिल्म वध 2 (Vadh 2), जिसमें संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) मुख्य भूमिकाओं में हैं. सफलतापूर्वक सिनेमाघरों में अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है. दर्शकों की सराहना और लगातार बनी हुई फुटफॉल के साथ फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित यह थ्रिलर-मिस्ट्री अपनी प्रभावशाली कहानी और दमदार अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों को छू रही है.

मजबूत कंटेंट

बड़े बजट और भव्य फिल्मों के दौर में ‘वध 2' का तीसरे हफ्ते तक टिके रहना इस बात का प्रमाण है कि मजबूत कंटेंट वाली फिल्में केवल दर्शकों के समर्थन और सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर भी सफलता हासिल कर सकती हैं. नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘वध 2' का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है. दर्शकों की सिफारिशों के चलते हर हफ्ते नई ऑडियंस सिनेमाघरों तक पहुंच रही है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि वध 2 का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में पहुंचना बेहद खास और उत्साहजनक है. हमें लगातार संदेश, रिव्यू और सिफारिशें मिल रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि फिल्म ने दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है. जसपाल सिंह संधू ने एक बार फिर कहानी को पूरे विश्वास और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है.

फिल्म का फ्रेंचाइजी बनना

नीना गुप्ता ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि दर्शक ‘वध 2' पर इतना प्यार बरसा रहे हैं. इस फिल्म का फ्रेंचाइजी बनना और हर हफ्ते आगे बढ़ना अपने आप में एक खूबसूरत उपलब्धि है. जसपाल सिंह संधू ने हमें एक ईमानदार कहानी दी और हमने उनके विजन पर पूरा भरोसा किया. मैं लव फिल्म्स की भी आभारी हूं, जिन्होंने इस फिल्म को पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया. लव फिल्म्स प्रस्तुति ‘वध 2' को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है. ‘वध 2' देशभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: 'मिस वर्ल्ड 2026' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, बताया कैसी है तैयारी

Advertisement