‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के ट्रेलर पर टाइगर श्रॉफ से लेकर सुभाष घई ने की जैकी श्रॉफ की तारीफ

Jackie Shroff Film: टाइगर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं, सुनील शेट्टी ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जग्गू दादा सुपरहीरो के रूप में. अरे बाबा… हममें से कई लोगों के लिए वो हमेशा से ही सुपरहीरो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Jackie Shroff Film: जैसे ही द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो (The Great Grand Superhero) का ट्रेलर रिलीज हुआ, दर्शकों ने इसके एलियंस, नॉस्टैल्जिया, बचपन की कल्पनाओं और सुपरहीरो मस्ती से भरे अनोखे अंदाज को खूब पसंद करना शुरू कर दिया. लेकिन अब फिल्म को सबसे खास रिएक्शन मिले हैं. टाइगर श्रॉफ और उनके पुराने दोस्त, सुनील शेट्टी, सुभाष घई, और गुलशन ग्रोवर से. टाइगर श्रॉफ, जिन्होंने खुद ‘ए फ्लाइंग जट्ट' में सुपरहीरो का किरदार निभाया था, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए अपने पिता के सुपरहीरो अवतार को सबसे मजेदार अंदाज में चीयर किया. ट्रेलर को किलर ट्रेलर बताते हुए टाइगर ने लिखा

बेहद पसंद आ रहा

टाइगर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं, सुनील शेट्टी ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जग्गू दादा सुपरहीरो के रूप में. अरे बाबा… हममें से कई लोगों के लिए वो हमेशा से ही सुपरहीरो रहे हैं. अब वो एलियंस से लड़ते हुए दिल जीत रहे हैं और साबित कर रहे हैं कि दादाजी ही असली सुपरहीरो होते हैं. इस बीच फिल्ममेकर सुभाष घई, जिन्होंने ‘हीरो' से जैकी श्रॉफ को लॉन्च किया था, उन्होंने एक्स पर फिल्म के ट्रेलर और जैकी के नए अवतार की जमकर तारीफ की और इसे बेहद मनोरंजक बताया. वहीं बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने भी इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि अमेजिंग ट्रेलर! 29 मई को सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतजार है.

Advertisement

पूरे परिवार के लिए

इन सभी प्रतिक्रियाओं ने साफ कर दिया है कि ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बना एक भावनात्मक और मनोरंजक सिनेमाई अनुभव है. यह फिल्म बचपन की कल्पनाओं, पारिवारिक रिश्तों, एलियंस और सुपरहीरो मस्ती को एक साथ लेकर आती है. तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके निर्देशक मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले और दुर्गेश कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में देखने के लिए उत्साहित हुए नेटिजन्स