'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में यादव समाज ने फूका पुतला, कहा- 'सिनेमाघरों को तोड़ेंगे और जलाएंगे'

Yadav Ji Ki Love Story News: यादव समाज ने आज फिल्म को लेकर पुतला जलाया. इसके अलावा यादव समाज के प्रमुख रामेश्वर यादव ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का आदर करता हूं, लेकिन मैं सरकार और सुप्रीम कोर्ट से कहता हूं क्या आपने यह फिल्म बनाने की अनुमति दी है? आपको सिर्फ यादव समाज ही मिला था क्या? आपको यादव समाज का इतिहास पता है क्या? हमारे यादव समाज के लोग शहीद हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Yadav Ji Ki Love Story News: एक तरफ फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) का जमकर विरोध हो रहा है. केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीजिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया है. दूसरी तरफ यादव जी की लव स्टोरी (Yadav Ji Ki Love Story) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर यादव समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा था. जहां आज फिल्म के रिलीज होने को लेकर यादव समाज ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा पर पुतला दहन किया और फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध जताया.

यादव समाज में जलाया पुतला

यादव समाज ने आज फिल्म को लेकर पुतला जलाया. इसके अलावा यादव समाज के प्रमुख रामेश्वर यादव ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का आदर करता हूं, लेकिन मैं सरकार और सुप्रीम कोर्ट से कहता हूं क्या आपने यह फिल्म बनाने की अनुमति दी है? आपको सिर्फ यादव समाज ही मिला था क्या? आपको यादव समाज का इतिहास पता है क्या? हमारे यादव समाज के लोग शहीद हुए हैं. युद्ध का मैदान हो या कोरोना का टाइम हो, हम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. हमें नीचा दिखाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है. ऐसे लोगों का हम विरोध करेंगे, बॉलीवुड के पास कोई भी फिल्म बनाने के लिए नहीं बची है. इसलिए इस तरीके की फिल्में बना रहे हैं.

'यादव समाज सब जानता है'

रामेश्वर यादव ने आगे कहा कि जो फिल्म में दिखाया गया है वो यादव समाज सब जानता है. हम नहीं चाहते कि यादव समाज की लड़की मुस्लिम लड़के के साथ दिखाई जाए. क्या यही देश के नीति है? जो बड़े-बड़े नेता बैठे हुए हैं उनकी बेटियों के ऊपर फिल्में क्यों नहीं बनती? ये लोग सच्चाई क्यों नहीं दिखाते? यादव समाज साफ छवि का समाज है. हम हर तरीके से लड़ेंगे, अगर फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई गई तो हम सिनेमाघरों को तोड़ेंगे और जलाएंगे.

यह भी पढ़ें : 'सूबेदार' का पूरा म्यूजिक एलबम हुआ रिलीज

Topics mentioned in this article