माघ मेले की ऐतिहासिक धरती पर लॉन्च हुआ 'The Diary of Manipur' का ट्रेलर

The Diary of Manipur Latest: इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा, अभिनेता अमित राव, प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी, अभिनेता दिनेश त्रिवेदी, फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा सहित पूरी टीम उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

The Diary of Manipur Latest: माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) की डेब्यू फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary of Manipur) का ट्रेलर भव्य आयोजन के साथ लॉन्च किया गया. संगम लोवर मार्ग स्थित श्री देवरहा बाबा मंच न्यास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने आस्था, सिनेमा और संवेदनशील विषय को एक मंच पर ला दिया.

 ट्रेलर लॉन्च

इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा, अभिनेता अमित राव, प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी, अभिनेता दिनेश त्रिवेदी, फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा सहित पूरी टीम उपस्थित रहे. माघ मेले जैसे वैश्विक आयोजन के बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की परिकल्पना और शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हुई. माघ मेले के सफल और वैश्विक आयोजन ने इस ट्रेलर लॉन्च को एक विशेष पहचान दी और फिल्म के संदेश को व्यापक मंच प्रदान किया. फिल्म की शूटिंग के दौरान मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा. एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म के मणिपुर शेड्यूल के दौरान राज्य सरकार ने पूरी टीम को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया, जिससे फिल्मांकन सुचारू रूप से पूरा हो सका.

उत्तराखंड शेड्यूल

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के उत्तराखंड शेड्यूल को विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी अनुकूल बनाते हुए पूरा सहयोग दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से  पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िन्दगी बदल गई  और अब फिल्म पूरी होने के बाद फील्म का ट्रेलर यहां लांच होना बहुत ही भावात्मक और गौरव के क्षण है  निर्देशक सनोज मिश्रा जी ने मुझे  मुझे गर्व है कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा हूं जो सच और संवेदना को सामने लाती है. प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि अपने शहर प्रयागराज में, माघ मेले के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना मेरे लिए बेहद खास है. यह फिल्म एक सच्ची और जरूरी कहानी कहती है और इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें : Exclusive: महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं दीपशिखा नागपाल, कहा- ‘महाकाल के दर्शन का मौका कभी नहीं छोड़ती'

Advertisement