'पेड्डी' के धमाकेदार गाना Hellallallo का प्रोमो हुआ रिलीज

Peddi Latest: हाल ही में रिलीज हुए 'पेड्डी'  के ट्रेलर ने पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. राम चरण और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर रही है. कई खेलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म गांव के मैदानों से लेकर अंतरराष्ट्रीय एरीना तक की रोमांचक यात्रा दिखाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Peddi Latest: फिल्म पेड्डी (Peddi) का सबसे बड़ा म्यूजिकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आयोजित होने जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी, जिनमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ निर्देशक बुची बाबू सना और संगीतकार ए. आर. रहमान भी मौजूद रहेंगे.

राम चरण और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी

हाल ही में रिलीज हुए 'पेड्डी'  के ट्रेलर ने पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. राम चरण और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर रही है. कई खेलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म गांव के मैदानों से लेकर अंतरराष्ट्रीय एरीना तक की रोमांचक यात्रा दिखाती है. अब मेकर्स ने फिल्म के नए गाने Hellallallo का प्रोमो जारी कर दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस प्रोमो के साथ उन्होंने घोषणा की कि पूरा गाना 23 मई को रिलीज होगा और उसका ग्रैंड लॉन्च भोपाल में किया जाएगा. फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं. जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेटर बनने से पहले फुटबॉल खेलते थे और सचिन तेंडुलकर को टेनिस में दिलचस्पी थी, उसी तरह फिल्म में भी एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक यात्रा दिखाई जाएगी.

Advertisement

सिनेमाघरों में रिलीज

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में दमदार स्टारकास्ट के साथ शानदार तकनीकी टीम भी शामिल है. फिल्म का संगीत एआर रहमान (A. R. Rahman) ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु, , प्रोडक्शन डिजाइन, अविनाश कोल्ला  और एडिटिंग नवीन नूली  ने संभाली है. फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया गया है, जिसमें मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स  और आईवीवाए एंटरटेनमेंट (IVY Entertainment) का सहयोग है. 'पेड्डी' का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: क्या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'मैं एक्टर नहीं हूं' बनी सरप्राइज हिट? जानें