‘द पैराडाइज’ स्टार नानी ने मार्च की शुरुआत की जबरदस्त फिटनेस के साथ, फोटोज ने बढ़ाया तापमान

The Paradise Latest: सोशल मीडिया पर नानी ने अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने तगड़े बाइसेप्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

The Paradise Latest: द पैराडाइज (The Paradise) 2026 का बज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. नेचुरल स्टार नानी स्टारर यह फिल्म घोषणा के समय से ही जबरदस्त चर्चा में है. यह फिल्म नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला को फिर से साथ ला रही है, जो उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दशहरा' के बाद दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है. ऐसे में अब दर्शकों को इस जोड़ी की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है.

 'आया शेर' रिलीज किया

'द पैराडाइज' को लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है. मेकर्स ने हाल ही में नानी के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' रिलीज किया. सोशल मीडिया पर नानी ने अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने तगड़े बाइसेप्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ गई है.  इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, फैंस नानी के दमदार हुक स्टेप को कॉपी कर रहे हैं और रील्स व एडिट्स से प्लेटफॉर्म्स को भर रहे हैं. यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 900K से ज्यादा लाइक्स के साथ, गाने के ये तगड़े आंकड़े इसके दबदबे और 'द पैराडाइज' को लेकर बढ़ती बेसब्री को दिखा रहे हैं.

इमोशनल और ड्रामेटिक मोमेंट्स

'दशहरा' जैसी दमदार डेब्यू फिल्म से तारीफें बटोरने वाले श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित 'द पैराडाइज', साहसी और महत्वाकांक्षी कहानी वाली एक ग्रैंड फिल्म बन रही है. इस बार इसका स्केल बड़ा, विजन शार्प और कहानी कहीं ज्यादा विस्तार वाली लग रही है. इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर का धमाकेदार म्यूजिक और पावरफुल बना रहा है, जो फिल्म के इमोशनल और ड्रामेटिक मोमेंट्स को और बढ़ाएगा. वहीं, अर्जुन चांडी की अनोखी और रूहानी आवाज साउंडट्रैक में गहराई जोड़ रही है, जो फिल्म के कच्चे और शक्तिशाली माहौल के साथ एकदम सही बैठती है.

यह भी पढ़ें : ‘तुम्बाड' यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी