'द केरल स्टोरी 2' का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज ने छुआ दिल

The Kerala Story 2: मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को समर्पित बेहद भावुक गीत ‘ओ माई री’ रिलीज हो चुका है. श्रेया घोषाल की आवाज में उतरा यह गाना दिल को सीधे छू जाता है. मन्नन शाह की सोलफुल कंपोजिशन और मनोज मुंतशिर के भावनाओं से भरे बोल इस गीत को और भी खास बना देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2: Goes Beyond) का टीजर पहली फिल्म से कहीं ज्यादा शार्प और इंटेंस नजर आता है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं. तीनों की जिंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं. जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वह धीरे-धीरे एक साजिश भरे और डरावने सच को उजागर करती है, जिसका केंद्र धार्मिक धर्मांतरण है. जहां फिल्म को लेकर उत्साह लगातार चरम पर पहुंच रहा है, वहीं इसी बीच फिल्म का बेहद भावुक गीत ‘ओ माई री' रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर कर रख दिया है.

दिल को सीधे छू जाता है

मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को समर्पित बेहद भावुक गीत ‘ओ माई री' रिलीज हो चुका है. श्रेया घोषाल की आवाज में उतरा यह गाना दिल को सीधे छू जाता है. मन्नन शाह की सोलफुल कंपोजिशन और मनोज मुंतशिर के भावनाओं से भरे बोल इस गीत को और भी खास बना देते हैं. यह गाना उस अपनापन, सुरक्षा और बेशर्त प्यार को महसूस कराता है, जो हर मां के दिल में बसता है. एक ऐसी धुन जो खत्म होने के बाद भी मन में गूंजती रहती है और सुकून भरे पलों में किसी हल्के से आलिंगन की तरह आपको अपने भीतर समेट लेती है. इसके अलावा ‘ओ माई री' विपुल अमृतलाल शाह और श्रेया घोषाल की एक और यादगार जादुई पेशकश है. इससे पहले भी इस जोड़ी ने कई खूबसूरत गाने दिए हैं, जिनमें फोर्स (2011) का ‘मैं चली', एक्शन रिप्ले (2010) के ‘ओ बेख़बर', ‘बाकी मैं भूल गई' और ‘तेरा मेरा प्यार' जैसे ट्रैक्स शामिल हैं, जिन्हें आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं.

Advertisement

आत्मा और तेवर

टीजर में गूंजता डायलॉग ही फिल्म की असली आत्मा और तेवर बता देता है, अब सहेंगे नहीं... लड़ेंगे. कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : जैकलिन फर्नांडीज, एकता कपूर सहित तमाम एक्ट्रेस पहुंचीं महाकाल बाबा के दर