Assi Latest: पिछले कुछ सालों में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपने करियर को भीड़ से अलग रास्ते पर आगे बढ़ाया है. उन्होंने सिर्फ लोकप्रिय होने के लिए फिल्में नहीं चुनीं, बल्कि ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना पसंद किया जो कुछ कहती हैं, सोचने पर मजबूर करती हैं. 'पिंक', 'बदला' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया जो मजबूत विषयों और भावनात्मक किरदारों को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं.
भावनाओं की बारीक परतों पर
अब अस्सी (Assi) में भी वही झलक साफ दिखाई देती है. यह फिल्म भावनाओं की बारीक परतों पर टिकी है और तापसी इसे बिना किसी बनावट के बेहद सहज तरीके से जीती हैं. उनका अभिनय जोरदार संवादों से नहीं, बल्कि ठहराव, नजरों और छोटे-छोटे भावों से असर छोड़ता है, जो किरदार को और भी सच्चा बना देता है. तापसी की सबसे बड़ी ताकत उनका विविधता भरा सफर है. उन्होंने नाम शबाना जैसी जासूसी कहानी से लेकर बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्मों जैसे डंकी और खेल-खेल में तक हर तरह के सिनेमा में खुद को साबित किया है. खासतौर पर ‘डंकी', जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया और जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया, यह दिखाती है कि वह बड़े सितारों वाली फिल्मों में भी उतनी ही मजबूती से खड़ी रहती हैं.
अलग पहचान बनाने तक
दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत कर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने तक, तापसी ने हमेशा अपने फैसले खुद लिए हैं. ‘अस्सी' के साथ वह एक बार फिर यह साबित करती हैं कि उनका सफर सिर्फ स्टारडम का नहीं, बल्कि मजबूत अभिनय और सोच-समझकर चुने गए किरदारों का है. यही उन्हें खास बनाता है. तापसी पन्नू हमेशा से ही हटके फिल्मों में काम करने को लेकर जाने जाती है. उनके फैंस को भी उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है.
यह भी पढ़ें : Exclusive: कश्मीरी डायरेक्टर तारिक भट्ट को भाया भोपाल, किसानों को लेकर बना रहे फिल्म