जल्द पूरी दुनिया देखेगी 'जय सोमनाथ' संग भारतीय इतिहास

Jai Somnath Latest: सोर्स के मुताबिक वे सिर्फ पार्टनर्स के तौर पर नहीं, बल्कि दो क्रिएटिव ताकतों के रूप में साथ आए हैं. इस तालमेल का मकसद इंडियन सिनेमा को एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Jai Somnath Latest: जब से लोगों ने सुना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो दिग्गज, केतन मेहता और संजय लीला भंसाली, बड़े लेवल के हिस्टोरिकल ड्रामा जय सोमनाथ (Jai Somnath) के लिए साथ आ रहे हैं, तब से एक्साइटमेंट वाकई सातवें आसमान पर पहुंच गई है. हर कोई इस फिल्म को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहा था और अब सुनने में आया है कि SLB इसके विजुअल्स की कमान संभालेंगे, जबकि केतन मेहता इसकी स्क्रिप्ट पर काम करेंगे.

बारीकियों को बरकरार

सोर्स के मुताबिक वे सिर्फ पार्टनर्स के तौर पर नहीं, बल्कि दो क्रिएटिव ताकतों के रूप में साथ आए हैं. इस तालमेल का मकसद इंडियन सिनेमा को एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना है. दोनों डायरेक्टर्स के काम के बारे में बताते हुए सोर्स ने आगे कहा कि जहां केतन मेहता फिलहाल स्क्रिप्ट पर फोकस कर रहे हैं ताकि 'जय सोमनाथ' की ऐतिहासिक सटीकता और बारीकियों को बरकरार रखा जा सके, वहीं भंसाली इसकी एक अनोखी विजुअल दुनिया बनाने पर काम कर रहे हैं. 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में भव्य दुनिया बसाने के बाद, उनकी कहानी कहने का अंदाज सबसे अलग है. 'जय सोमनाथ' भारत की तरफ से एक ऐसा सिनेमैटिक स्पेक्टेकल (भव्य नजारा) बनने जा रही है जिसे पूरी दुनिया को देखना चाहिए.

Advertisement

अटूट ताकत

सदियों से, सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल ही नहीं रहा है, बल्कि यह हमारी सभ्यता की अटूट ताकत का प्रतीक भी रहा है. अब  'जय सोमनाथ' के जरिए जाने-माने फिल्ममेकर्स संजय लीला भंसाली और केतन मेहता भारत के इतिहास के इस ऐतिहासिक अध्याय को उस भव्य स्तर पर लाने के लिए तैयार हैं, जिसका यह हकदार है. अपनी विजुअली शानदार कहानी कहने की कला और इतिहास से जुड़ी गहराई के लिए मशहूर इन दोनों का साथ आना, सोमनाथ के संघर्षों और जीत की कहानी को एक गंभीर और प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारने का वादा करता है. जिसमें महमूद गजनवी के साथ हुए टकराव को भी दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘एक दिन' के लिए खास म्यूजिकल इवेंट का ऐलान, 26 अप्रैल को मुंबई में सजेगी महफिल