Shaitaan 10 Day Boxoffice Collections: फिल्म शैतान हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, अभी तक हुआ इतना कलेक्शन

Shaitaan Latest Boxoffice Collection: फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. वहीं पिछले 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लोगों के सामने आ गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे संडे फिल्म को काफी अच्छा फायदा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Shaitaan Box Office Collection: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान (Shaitaan) 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दर्शकों में इस फिल्म का उत्साह काफी समय से देखा जा रहा था, क्योंकि दर्शकों को अजय देवगन काफी लंबे समय बाद एक हॉरर फिल्म में नजर आए हैं. वहीं, दर्शकों को फिल्म की कहानी भी काफी पसंद आ रही है. आज हम आपको बताएंगे कि फिल्म ने अभी तक का कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. 

यह भी पढ़े: Gadar 2 के विलेन मनीष वाधवा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर लिया आशिर्वाद

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म शैतान

फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. वहीं, पिछले 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लोगों के सामने आ गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे संडे फिल्म को काफी अच्छा फायदा हुआ है. फिल्म ने एक दिन में 9.75 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है. इसके साथ ही अजय की इस फिल्म का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 103.05 करोड़ रुपए के आसपास का हो गया है. हम कह सकते हैं कि फिल्म शैतान ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

Advertisement

अजय ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

अजय देवगन की पिछली फिल्मों की बात करें, तो साल 2011 में आई फिल्म सिंघम (Singham) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म ने 102.94 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं, 2016 में आई फिल्म शिवाय (Shivaay) जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100.33 करोड़ रुपए रहा था. इस तरीके से अजय की पिछली फिल्म सिंघम और शिवाय का उनकी फिल्म शैतान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

यह एक्टर आए नजर

फिल्म शैतान में अजय देवगन के अलावा साउथ की एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyotika) और आर. माधवन (R.Madhavan) जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. आर माधवन ने फिल्म में एक वशीकरण करने वाले तांत्रिक का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़े: Elvish Yadav Arrest: नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विस यादव को किया गिरफ्तार, इस मामले पर हुई कार्रवाई