Sanjay Kapoor Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अब हमारे बीच नहीं हैं. इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 53 साल के थे. जहां 7 दिनों बाद संजय कपूर का पार्थिव शरीर दिल्ली अंतिम संस्कार के लिए लाया गया. इस दौरान उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ मौजूद रहीं. संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) भी परिवार के साथ मौजूद थीं. संजय कपूर और प्रिया सचदेव इन दोनों का भी एक बेटा है. अब सबसे बड़ी बात यह है कि करिश्मा कपूर के बेटे या प्रिया सचदेव के बेटे दोनों में से संजय कपूर को मुखाग्नि किसने दी. चलिए आपको बताते हैं.
इस बेटे ने दी मुखाग्नि
वैसे तो संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी का अंत बहुत दर्दनाक था. लेकिन अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार के दौरान करिश्मा कपूर काफी भावुक नजर आ रही थीं. बता दें, संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया. करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ भावुक दिख रही थीं. अंतिम यात्रा के दौरान बेटा कियान और बेटी समायरा मां के गले लग कर फूट-फूट कर रोती नजर आईं. उनको देख वहां सभी लोग काफी इमोशनल हो गए. अंतिम यात्रा के दौरान करीना कपूर भी रोती हुई नजर आ रही थीं. सबसे बड़ी बात यह है कि संजय कपूर को मुखाग्नि किसके बेटे ने दी. आपको बताते हैं कि संजय कपूर को करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने ही मुखाग्नि दी.
संजय कपूर की प्रेयर मीट
अगर संजय कपूर की प्रेयर मीट की बात करें तो उनकी प्रार्थना सभा 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के लिए रखी गई है.
ये भी पढ़े: जोया अख्तर, गुनीत मोंगा से लेकर मानसी बागला तक: 5 निर्माता जो भारतीय सिनेमा की परिभाषा बदल रहे हैं