विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2023

राखी सावंत की बेस्टफ्रेंड रहीं राजश्री मोरे ने राखी की खोली पोल

कुछ समय से राखी सावंत और आदिल का मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ था, और बीच में राखी सावंत की बेस्ट फ्रेंड रहीं राजश्री मोरे ने भी राखी सावंत को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

राखी सावंत की बेस्टफ्रेंड रहीं राजश्री मोरे ने राखी की खोली पोल

कुछ समय से राखी सावंत और आदिल का मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ था, और बीच में राखी सावंत की बेस्ट फ्रेंड रहीं राजश्री मोरे ने भी राखी सावंत को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जानें राजश्री ने एन डी टी वी से बातचीत में क्या बोला, जानें पूरी बात. एक समय आप राखी की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं, अब अचानक हुआ क्या ?

यह कोई जरूरी नहीं की हम जिसको दोस्त समझें वो आपको दोस्त समझें। जब मेरी राखी से दोस्ती थी, मैनें राखी से दिल से दोस्ती निभाई, पर मुझे राखी से धोखा मिला, उस धोखे ने मुझे अंदर से हिला दिया.

राखी ने आप पर आरोप लगाया है की आप उनके साथ पब्लिसिटी के लिए रहती थीं?

राखी ने मुझ पर जो आरोप लगाया है, वो बिलकुल गलत है, मुझे कोई बॉलीवुड में काम नहीं करना। फिर पब्लिसिटी का में क्या करूंगी. मेरा एक स्टूडियो है, बिजनेस है में उसमे ही खुश हूं.

 

राखी ने आपके कैरेक्टर को लेकर भी सवाल उठाए हैं ?

मैं अपनी सफाई में सिर्फ इतना बोलना चाहूंगी,में एक इज्जतदार लड़की हूं, पूरे घर की जिम्मेदारी मेरे ऊपर रहती है,  राखी ने जो मुझ पर इल्जाम लगाए हैं वो सुनकर काफी दुख होता है।

आने वाले समय में आपको और राखी को एक साथ देखने को मिलेगा क्या?

मैं आपसे सिर्फ इतना ही बोलना चाहूंगी, की मैं राखी से बहुत प्यार करती थी, वो मेरे लिए सब कुछ थी। उस पर खुद से ज्यादा विश्वास किया, जब कोई आपकी रोजी रोटी बंद करने की बात कहे तो आप क्या करेंगे ? अब मेरे और राखी के रास्ते अलग अलग हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com