भोपाल में तेज हुई ‘पेद्दी’ की प्रमोशनल रफ्तार, ग्रैंड इवेंट को लेकर दिख रहा जबरदस्त क्रेज

Peddi In Bhopal: फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही पेद्दी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, टीजर, पोस्टर्स और फिल्म के दोनों गाने 'चिकिरी चिकिरी' और 'रई रई रा रा' को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Peddi In Bhopal: साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी पेद्दी (Peddi) अब अपने प्रमोशन के सबसे बड़े चरण में पहुंच चुकी है. स्टार राम चरण (Ram Charan) स्टारर इस फिल्म को लेकर देशभर में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है और अब इसकी टीम भोपाल में होने वाले भव्य प्रमोशनल इवेंट के जरिए एक्साइटमेंट को अगले स्तर तक ले जाने की तैयारी में है.

सुर्खियों में बनी हुई 

फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही पेद्दी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, टीजर, पोस्टर्स और फिल्म के दोनों गाने 'चिकिरी चिकिरी' और 'रई रई रा रा' को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. हर कंटेंट ड्रॉप ने फिल्म की दुनिया को और गहराई से पेश किया है, जिसकी वजह से फैंस के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इस खास मौके पर राम चरण के साथ निर्देशक बुची बाबू सना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, फिल्म निर्माता सुकुमार और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान के भी इस इवेंट में मौजूद रहने और लाइव परफॉर्मेंस देने की चर्चा है. फिल्म को विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. अमेरिका में 'पेद्दी' की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. हर नए अपडेट के साथ 'पेद्दी' का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. फिल्म का प्रमोशन अब पूरी रफ्तार में है और भोपाल में होने वाला यह मेगा इवेंट फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होने वाला.

Advertisement

सिनेमाघरों में रिलीज

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा ने माइत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से किया है, जबकि उत्तर भारत में इसे जियो स्टूडियो रिलीज करेगा. 'पेद्दी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Exclusive: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा शर्मा की NDTV से खास बातचीत, डायरेक्टर तारिक भट्ट ने कश्मीर पर खोले राज

Topics mentioned in this article