NDTV Exclusive: इन दिनों भोपाल बॉलीवुड की पहली पसंद बना हुआ है. आए-दिन कोई ना कोई फिल्म या सीरीज की शूटिंग भोपाल में चल रही है. इन दिनों शहर में फिल्म कृिषिका (Krishika) की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म को कश्मीरी डायरेक्टर तारिक भट्ट (Tariq Bhatt) डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पंजाब की मशहूर अभिनेत्री ईशा शर्मा (Isha Sharma) नजर आने वाली हैं. बता दें, फिल्म किसानों के जीवन और सच्ची घटना पर आधारित है. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर तारिक भट्ट और एक्ट्रेस ईशा शर्मा ने NDTV से बात की और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.
एक्ट्रेस ने ये कहा
एक्ट्रेस ईशा शर्मा ने कहा कि मैं हमेशा से ऐसे मुद्दे पर फिल्म करना चाहती हूं जो लोगों को अवेयर करे. यह बहुत जरूरी है कि मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और लोग फिल्म से कनेक्ट करें और लोगों को काफी जानकारी मिले. डायरेक्टर तारिक भट्ट ने कहा कि मुझे लगता है, मैं यह कह सकता हूं कि मुझे इस फिल्म में ऐसी एक्ट्रेस मिली है जो इस सब्जेक्ट से प्यार करती है और रियल लाइफ में इसी किरदार में जीती है. मुझे बाद में एहसास हुआ कि मैंने ईशा को साइन करके कोई गलती नहीं की. मुझे लगता है कि जो एक्टर्स किसी भी सब्जेक्ट के साथ इंसाफ करे मेरे लिए सबसे बेस्ट वही है.
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ये कहा
एक्ट्रेस ने आगे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा कि हर इंडस्ट्री में काम करने का तरीका अलग है. पंजाब में इंडस्ट्री में काम का तरीका अलग है. बॉलीवुड थोड़ा सा अलग है. एक एक्टर के तौर पर कहूंगी कि मेरा काम है कि एक अच्छा परफॉर्मेंस लोगों के सामने लेकर लाना. डायरेक्टर तारिक भट्ट ने एक कश्मीरी होने के तौर पर कहा कि पहले से कश्मीर में हालात काफी सही हुए हैं. कश्मीर के दुश्मन यह चाहते हैं कि वहां सब कुछ अच्छा न चले. कश्मीर में कुछ अच्छा भी होता है और बुरा भी होता है. बस इतना कह सकता हूं कि कश्मीर बहुत सुरक्षित है. सब लोग कश्मीर में घूमने आएं. बीते दिनों कुछ घटनाएं कश्मीर में हुई हैं. उनको छोड़कर मैं कहना चाहता हूं कि लोगों को कश्मीर आना चाहिए.
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने