प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन, इस दिन होगा प्रीमियर

Four More Shots Please: इस बार फिनाले में लीड रोल में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू फिर से अपनी जगह पर नजर आएंगी. इनके साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीजा रे और अंकुर राठी भी अपने–अपने किरदार दोबारा निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Four More Shots Please: प्राइम वीडियो (Prime Video) ने आज यह ऐलान कर दिया है कि इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज (Four More Shots Please) के फाइनल सीजन की ग्लोबल प्रीमियर डेट 19 दिसंबर होगी. साल के आखिर में यह शो धमाकेदार अंदाज में वापसी कर रहा है और हॉलिडे सीजन के ठीक समय पर आ रहा. यह आखिरी चैप्टर फैन्स के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है. यह इस फ्रेंचाइज का वो फाइनल सेलिब्रेशन है जिसमें फिर से वही गहरी चुभने वाली हंसी होगी, वो ड्रामा होगा जो दिल पर असर छोड़ देता है, वो शॉट्स जो रुकते नहीं और उन चार महिलाओं का अटूट बंधन जिन्होंने जिंदगी से एक चीज सीख ली है कि इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रोकटोक नहीं होनी चाहिए.

240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में

इस बार फिनाले में लीड रोल में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू फिर से अपनी जगह पर नजर आएंगी. इनके साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीजा रे और अंकुर राठी भी अपने–अपने किरदार दोबारा निभा रहे हैं. वहीं इस सीजन में डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुनाल रॉय कपूर भी कास्ट में नए नाम के तौर पर जुड़ रहे हैं. यह सीरीज प्रितीश नंदी कम्युनिकेशंस ने बनाई है, जिसे रंगिता प्रितीश नंदी और इशिता प्रितीश नंदी ने क्रिएट किया है. देविका भगत ने इसे डेवलप और लिखा है, जबकि संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए हैं. फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 का निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी मत्यानी ने किया है. यह सीरीज 19 दिसंबर को इंडिया सहित दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

Advertisement

पसंदीदा गैंग

अपने आखिरी पड़ाव में फोर मोर शॉट्स प्लीज फिर वही हंगामा लेकर लौट रही है. यह सीरीज हमेशा से ही असली दोस्ती, बिन झिझक आजादी और औरतों की उस प्यारी-सी उलझन के बारे में रही है. लेकिन इस बार, इस फाइनल सीजन में? हमारी पसंदीदा गैंग सिर्फ वापस नहीं आ रही, वे लौट रही हैं एक वादा लेकर… वो भी ऐसा वादा, जो सब पर भारी पड़े और बस, पहले ही फ्रेम से शुरू हो जाता है पूरे धमाल और अफरातफरी के साथ.

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2' का हैदराबाद में आज होगा स्पेशल शो, फिल्म के 1 साल पूरे