प्राइड और परफेक्ट मूंछ, आमिर खान से आयुष्मान खुराना तक, बॉलीवुड के कॉप लुक्स

Bollywood News: लाउड, फियरलेस और पूरी तरह फ्लैम्बॉयंट, रणवीर सिंह का सिम्बा बड़े पर्दे पर एक मसालेदार और एनर्जेटिक कॉप के रूप में सामने आया. उनकी स्टाइलिश यूनिफॉर्म और बोल्ड मूंछ ने उनके किरदार को मास और मैग्नेटिक बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Bollywood News: यूनिफॉर्म में एक दमदार मूंछ वाले पुलिस ऑफिसर का अलग ही रौब होता है. यह लुक स्क्रीन पर आते ही अथॉरिटी, इंटेंसिटी और स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेजेंस दिखाता है. इन एक्टर्स ने सिर्फ यूनिफॉर्म नहीं पहनी, बल्कि अपने पावरफुल परफॉर्मेंस और स्ट्राइकिंग लुक से कॉप अवतार को यादगार बना दिया.

रणवीर सिंह – सिम्बा

लाउड, फियरलेस और पूरी तरह फ्लैम्बॉयंट, रणवीर सिंह का सिम्बा बड़े पर्दे पर एक मसालेदार और एनर्जेटिक कॉप के रूप में सामने आया. उनकी स्टाइलिश यूनिफॉर्म और बोल्ड मूंछ ने उनके किरदार को मास और मैग्नेटिक बना दिया.

Advertisement

आमिर खान – तलाश

आमिर खान ने तलाश में सटल लेकिन बेहद पावरफुल कॉप का किरदार निभाया. उनकी सलीके से सजी मूंछ और शांत, गंभीर अंदाज ने दिखाया कि इंटेंसिटी हमेशा शोर से नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस से आती है.

साकिब सलीम – कप्तान

अपकमिंग शो कप्तान में साकिब सलीम दमदार अंदाज में यूनिफॉर्म पहनते नज़र आएंगे. उनकी शार्प मूंछ और इंटेंस एक्सप्रेशंस किरदार में रफ और रग्ड टच जोड़ते हैं, जिससे उनका कॉप अवतार कमांडिंग और कंपेलिंग बन जाता है.

आयुष्मान खुराना – आर्टिकल 15

कन्वेंशनल कॉप रोल से अलग, आयुष्मान खुराना ने आर्टिकल 15 में एक रियलिस्टिक और रेस्ट्रेन्ड परफॉर्मेंस दी। उनकी सिंपल मूंछ और अंडरस्टेटेड लुक ने एक ईमानदार और न्याय के लिए लड़ने वाले ऑफिसर को मजबूती से पेश किया।

जयदीप अहलावत – पाताल लोक

रॉ, ग्रिटी और बेहद रियल, जयदीप अहलावत का हाथीराम चौधरी एक नो-नॉनसेंस कॉप की परफेक्ट मिसाल है. उनकी रग्ड मूंछ और देसी, जमीन से जुड़ा लुक उनके किरदार को और ज्यादा ऑथेंटिक बनाता है. फ्लैम्बॉयंट से लेकर फियरसली ग्राउंडेड तक, इन एक्टर्स ने साबित किया कि यूनिफॉर्म और एक दमदार मूंछ जब पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आती है, तो वह लुक आइकॉनिक बन जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : महाकाल के दर पर पहुंचे अक्षय, टाइगर और डिंपल कपाड़िया, बाबा से की देश की तरक्की की कामना