
Javed Akhtar at NDTV Manch: NDTV के खास प्रोग्राम 'क्रिएटर्स मंच' (NDTV Creator's Manch) में हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा और गानों पर विचार रखे. इस बीच एक ऐसा पल भी था, जब उनकी हाजिरजवाबी ने महफिल लूट ली. उनसे पूछा गया था कि 80 साल की उम्र में इतने शिखर देख लेने के बाद अब आप इन दिनों क्या रच रहे हैं. इस सवाल पर जब उन्होंने जवाब दिया तो वहां मौजूद सभी लोगों ने खुशी के ठहाके लगाए.
यह था जावेद अख्तर का जवाब
उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, कि जरूर था मेरी उम्र सभी को बताना. इतने दिनों बाद, ऐसा भी कह सकती थीं. खैर अब छिपाने को कुछ बचा नहीं, अब मेरा हौसला बढ़ गया है.
#NDTVCreatorsManch | उम्र के जिक्र पर जावेद अख्तर की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल@Javedakhtarjadu | @MinakshiKandwal pic.twitter.com/C6avqRo8Bz
— NDTV India (@ndtvindia) June 27, 2025
जावेद अख्तर ने एनडीटीवी के इस खास मंच आजकल के संगीत को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे भारत में वेस्टन संगीत को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. जबकि वेस्ट में आज भी संगीत इतना मशहूर नहीं होता है.
#NDTVCreatorsManch | जिंदगी की तेज रफ्तार के बीच कैसा हो संगीत? जावेद अख्तर ने बताया कैसे हिंदुस्तान गीत सुनने के बाद खुद गाता है@Javedakhtarjadu | @MinakshiKandwal pic.twitter.com/ItQ9s71CrF
— NDTV India (@ndtvindia) June 27, 2025
लता मंगेशकर का जिक्र कर क्या बोले जावेद अख्तर
भारत में आजकल के संगीत पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'लता मंगेशकर ने कहा था कि पहले संगीत होता था कि थोड़ा सिंगर को आराम मिल जाए. आजकल संगीत ऐसा होता है कि म्यूजिक थोड़ा आराम मिल जाए. वेस्ट में संगीत सुनने के लिए बनाया जाता है. वहां आम आदमी गाना नहीं गाता, लेकिन हिंदुस्तान गाना गाने वालों का देश है. हमारे यहां म्यूजिक का इस्तेमाल अलग है. हमारे यहां ऐसा संगीत बन रहा है, जिसकी जरूरत ही नहीं है. इसलिए संगीत खत्म हो रहा है.