मिशन रानीगंज, तेजस से आंख मिचौली तक...अक्टूबर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में

October 2023 released Film: अक्टूबर 2023 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है, जहां बायोपिक, क्राइम थिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक हर तरह के जॉनर की फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं. तो आइए जानते हैं कि अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में दस्तक देने जा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 20 mins
अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परिणीति चोपड़ा, कंगना रनौत, टाइगर, कृति सेनन, थलापति विजय, और रवि तेजा अक्टूबर (October 2023 released Film) में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हर हफ्ते बड़े कालाकारों की फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं. अक्टूबर 2023 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है, जहां बायोपिक, क्राइम थिलर, कॉमेडी से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक हर तरह के जॉनर की फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं. तो आइए जानते हैं कि अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में दस्तक देने जा रही हैं.

'दोनों' (Dono)

बॉलीवुड एक्टर राजवीर देओल और पलोमा स्टारर फिल्म 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म से देओल और पलोमा डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है. साथ ही अवनीश ने इसकी कहानी भी लिखी है. ये फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. बता दें कि ये रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है.

Advertisement

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू (Mission Raniganj)

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल की लाइफ पर बेस्ड है. दरअसल, नवंबर 1989 में उन्होंने रानीगंज की बाढ़ में कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाया था.

जसवंत गिल की बायोपिक फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत गिल के किरदार में नजर आएंगे और परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी के रोल में हैं. इस फिल्म में कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. जबकि फिल्म को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट कर रही है और इसको वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, अजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming)

अक्टूबर के पहले हफ्ते में एक कॉमेडी फिल्म भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अनिल कपूर की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग 6 अक्टूबर, 2023 को दस्तक देगी. इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी नजर आएगी. वहीं फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर और करण कुंद्रा आपको हंसाते हुए दिखेंगे. बता दें कि इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर, अनिल कपूर और उनकी बेटी रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि करण बूलानी ने इसे निर्दिशत किया है.

‘बॉम्बे‘ (Bombay)

गैवी चहल और दीपशिखा नागपाल स्टाटर फिल्म बॉम्बे सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये फिल्म 13 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी. इस फिल्म को संजय निरंजन ने निर्देशित किया है, जबकि फिल्म के निर्माता फिरदौस शेख हैं.  फिल्म में गैवी चहल और दीपशिखा नागपाल के अलावा दानिश भट्ट, गणेश पई और परी मिर्जा अहम किरदार में हैं. ये फिल्म सनम प्रोडक्शंस इंडिया के बैनर तले बनी है. बता दें कि इस फिल्म में एक अंडरवर्ल्ड डॉन उलास म्हात्रे की कहानी है, जो अपने भरोसेमंद गिरोह के सदस्यों नाना, तात्या और शेरी के साथ मुंबई में काम करता है.

Advertisement

'गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' (Ganapath)

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर एक्शन फिल्म 'गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' दशहरा के मौके पर  20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी. विकास बहल ने इस फिल्म को निर्देशित किया है. बता दें कि ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है. 

इस फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म हिंदी,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी.

Advertisement


तेजस (Tejas)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस' (Tejas) भी इसी महीने रिलीज होने के लिए कतार में है. ये फिल्म वायुसेना पायलट तेजस गिल की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन दिखाती नजर आएगी.  

फिल्म तेजस में कंगना जबरदस्त एक्शन दिखाती नजर आएंगी.  

बता दें कि ये फिल्म दशहरे के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में कंगना रनौत, अंशुल चौहान, वरुण मित्रा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है.

'यारियां 2' (Yaariyan 2)

निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू की फिल्म 'यारियां 2' (Yaariyan 2) 20 अक्टूबर, 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में दिव्या कुमार खोसला, मीजान जाफरी, पर्ल वी पुरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते से लेकर उनकी लव स्टोरीज को बड़ी बारीकी से पर्दे पर उतारा गया है. बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'यारियां' में दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी. 

'भगवान भरोसे' (Bhagwan Bharose)

विनय पाठक की फिल्म 'भगवान भरोसे' (Bhagwan Bharose) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये फिल्म 13 अक्टूबर, 2023 को भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'भगवान भरोसे' की कहानी साइंस और धर्म पर बेस्ड है. दरअसल, फिल्म में गांव की धार्मिक मान्यताओं पर यथार्थ का कठोर प्रहार देखने को मिलेगा. इस फिल्म में विनय पाठक के अलावा मासूम मेहदीजा, श्रीकांत वर्मा और मनु ऋषि चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं. जबकि फिल्म के निर्देशक शिलादित्य बोरा हैं. बता दें कि इस फिल्म को 25वीं यूके-एशियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है.

लियो (Leo)

साउथ स्टार थलापति विजय भी अपनें फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म लियो (Leo) 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी. बता दें कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी धमाका करते हुए नजर आएगे.

लियो में साउथ स्टार थलापति विजय के अपोजिट किरदार में नजर आएंगे संजय दत्त

वहीं थलपति विजय और संजय दत्त के अलावा फिल्म में तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मिसकीन, अर्जुन, प्रिया आनंद और किरन राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़े: Waheeda Rehman को मिलेगा '' दादा साहब फाल्के अवार्ड '', Anurag thakur ने किया ट्वीट

टाइगर नागेश्वर राव (Tiger Nageswara Rao)

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत चुके हैं. अब इन दिनों रवि तेजा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव' (Tiger Nageswara Rao) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. दरअसल, रवि तेजा की फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव' इस महीने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें कि ये फिल्म वामसी कृष्ण नायडू, वामसी कृष्णा अकेला ने इसे निर्देशित किया है, जबकि अभिषेक अग्रवाल फिल्म के निर्माता हैं.

फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव' में  रवि तेजा, अनुपम खेर और मुरली शर्मा, नुपुर सेनन और गायत्री भारद्वाज अहम किरदार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.


'आंख मिचौली' (Aankh Micholi)

मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'आंख मिचौली' (Aankh Micholi) भी अक्टूबर के महीने में रिलीज होने के लिए कतार में है. ये कॉमेडी फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 'आंख मिचौली' में परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी अहम भूमिका निभाएंगे. फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है.  

ये भी पढ़े: Lata Mangeshkar Birthday: इंदौर की जिस गली में गुजारा बचपन, जीते जी उस गली को नहीं मिला उनका नाम


 


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.