जावेद जाफरी बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 के जज

Jaaved Jaaferi Latest: अपनी स्टाइलिश पर्सनैलिटी, तेज नजर और एनर्जेटिक अंदाज के लिए मशहूर जावेद जाफरी शो में एक अलग ही करिश्मा और मेंटरशिप लेकर आएंगे. उनका अनुभव और डांस के प्रति उनकी गहरी समझ प्रतियोगियों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Jaaved Jaaferi Latest: बेमिसाल डांस एक्सपर्टीज को एक साथ जोड़ते हुए. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) का भव्य स्वागत किया है, जो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5 (India's Best Dancer 5) में जज के रूप में नजर आने वाले हैं. यह नया सीजन अपने खास थीम ‘इंडिया वाला डांस' के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत होगा, जो देश की विविधता, ऊर्जा और डांस के प्रति जुनून को एक मंच पर लाने का वादा करता है. इस बार शो का फॉर्मेट और प्रस्तुति पहले से भी ज्यादा मनोरंजक और जोशीली होने वाली है, जिसमें हर परफॉर्मेंस भारत की आत्मा को दर्शाएगी.

उत्साह साझा करते हुए

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में जावेद जाफरी ने आने वाले सीजन को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि कभी सोचा है तीस बाय तीस के स्टेज पर, क्या एक सौ चालीस करोड़ लोग नाच सकते हैं? बिल्कुल नाच सकते हैं, क्योंकि जब ‘इंडियाज बेस्ट डांसर' पर होगा ‘इंडिया वाला डांस', तो सारा इंडिया नाचेगा. मैं आ रहा हूं ‘इंडियाज बेस्ट डांसर' लेकर, 9 मई से हर शनिवार-रविवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर. इस प्रोमो ने दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.

Advertisement

मशहूर जावेद जाफरी शो

अपनी स्टाइलिश पर्सनैलिटी, तेज नजर और एनर्जेटिक अंदाज के लिए मशहूर जावेद जाफरी शो में एक अलग ही करिश्मा और मेंटरशिप लेकर आएंगे. उनका अनुभव और डांस के प्रति उनकी गहरी समझ प्रतियोगियों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होगी. भारतीय टेलीविज़न पर डांस के पायनियर रहे जावेद इस सीजन में ताजगी और नॉस्टैल्जिया का परफेक्ट मेल पेश करेंगे. जिसमें बॉलीवुड का रंग भी भरपूर देखने को मिलेगा. यही इस सीजन के थीम ‘इंडिया वाला डांस' को और खास और यादगार बनाता है.

ये भी पढ़ें: 'स्वयंभू' का वॉर सॉन्ग 'आजा धीरारा' हुआ रिलीज