जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को होगी रिलीज

The Great Grand Superhero Latest: टीजर में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहां दादा-पोते का रिश्ता एक अलग ही सुपरहीरो सफर में बदल जाता है. लेकिन इस कहानी में सिर्फ भावनाएं ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी शामिल है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

The Great Grand Superhero Latest: टीजर रिलीज होते ही जिसने हर तरफ जिज्ञासा और चर्चा का माहौल बना दिया था. अब जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) स्टारर द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो (The Great Grand Superhero) 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जी स्टूडियोज (Zee Studios) और आमदावाद फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक बिल्कुल नया और भावनात्मक रंग जोड़ती नजर आती है. फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां कल्पना, मासूमियत और रहस्य मिलकर एक अनोखा सिनेमाई अनुभव रचते हैं.

अलग ही सुपरहीरो

टीजर में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहां दादा-पोते का रिश्ता एक अलग ही सुपरहीरो सफर में बदल जाता है. लेकिन इस कहानी में सिर्फ भावनाएं ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी शामिल है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है. फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो बेहद गर्मजोशी से भरा और उनके अब तक के रोल्स से बिल्कुल अलग है। फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा कि द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के साथ हम हर बच्चे का सपना पूरा कर रहे हैं. अगर आपकी आत्मा जवान रहे और आपकी रीढ़ 90 साल तक मजबूत रहे, तो वही असली सुपरहीरो है. बच्चों के सपने हमेशा सबसे पहले आने चाहिए.

Advertisement

सिनेमाघरों में रिलीज

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मनीष सैनी (Manish Saini) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. तो तैयार हो जाइए इस समर एक ऐसे सुपरहीरो से मिलने के लिए, जो सिर्फ दुनिया नहीं बल्कि दिल भी जीतने आ रहा है. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल के दमदार 'बंदर' अवतार के कायल हुए सनी पाजी, कही दिल की बात