फाइटर का ' इश्क जैसा कुछ और ' हुआ रिलीज, एक बार फिर दिखी ऋतिक - दीपिका की केमेस्ट्री

फिल्म मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ' इश्क जैसा कुछ और ' रिलीज कर दिया है.इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस इन दोनों को ऑन स्क्रीन देखने के लिए उतावले हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Fighter Song Ishq Jaisa Kuch Out : बॉलीवुड के स्टार्स ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मच अवेटेड मूवी ' फाइटर ' (Fighter) का पहला गाना और टीजर रिलीज हो चुका है. जिसने फैंस के बीच में इसने एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है. अब फैंस फिल्म  ' फाइटर ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ' इश्क जैसा कुछ और ' रिलीज कर दिया है.इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Hrithik - Deepika) की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस इन दोनों को ऑन स्क्रीन देखने के लिए उतावले हो गए हैं. दोनों स्टार्स के एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इ 

इश्क जैसा कुछ में ऋतिक - दीपिका ने खींचा सबका ध्यान
इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पानी के अंदर काफी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई है.  इस फिल्म के पहले गाने शेर खुल गए को भी अच्छा रिस्पांस मिला था. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के इस गाने को विशाल शेखर, शिल्पा राव और मेलोडी ने आवाज दी है. और इस गाने के लिरिक्स को कुमार ने लिखा है.

Advertisement

फिल्म कब होगी रिलीज?
आपको बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर सहित कई स्टार्स इस मूवी में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.   यह मूवी अगले साल यानी की 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी.

ये भी पढ़े : Exclusive Interview : फिल्म डंकी के बुग्गु की NDTV से खास मुलाकात, कहा-"लोगों का दर्द सुनकर काफी इमोशनल हुआ"


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.