क्या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'मैं एक्टर नहीं हूं' बनी सरप्राइज हिट? जानें

Nawazuddin Siddiqui Film: सबसे खास बात यह है कि 'मैं एक्टर नहीं हूं' ने बिना किसी बड़े कमर्शियल सपोर्ट या फ्रेंचाइजी के यह सफलता हासिल की है. फिल्म को दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का बड़ा फायदा मिला, जिसकी वजह से पिछले दो हफ्तों में इसकी पकड़ लगातार मजबूत होती गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Nawazuddin Siddiqui Film: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं (I'M Not An Actor) इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज इंडी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है. सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों के अंदर 4.15 करोड़  रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग आज भी दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती है.

सफलता हासिल की

सबसे खास बात यह है कि 'मैं एक्टर नहीं हूं' ने बिना किसी बड़े कमर्शियल सपोर्ट या फ्रेंचाइजी के यह सफलता हासिल की है. फिल्म को दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का बड़ा फायदा मिला, जिसकी वजह से पिछले दो हफ्तों में इसकी पकड़ लगातार मजबूत होती गई. मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में फिल्म अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस सफलता के केंद्र में हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, जिनकी एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है. सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कई लोगों ने इसे उनके हाल के सबसे बेहतरीन और असली किरदारों में से एक बताया है. हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने की उनकी कला एक बार फिर लोगों को बेहद पसंद आई है. सालों से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित किया है जो दमदार कहानियों को दर्शकों से जोड़ना जानते हैं. 'मैं एक्टर नहीं हूं' भी उसी का एक और उदाहरण बनकर सामने आई है. बड़े बजट और भारी-भरकम फिल्मों के दौर में इस फिल्म की सफलता यह दिखाती है कि कंटेंट आधारित सिनेमा आज भी अपनी मजबूत जगह रखता है.

Advertisement

अपना बजट 

आदित्य कृपालानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ अपना बजट आसानी से निकाल लिया, बल्कि इंडी सिनेमा की एक सफल थिएट्रिकल फिल्म के रूप में भी अपनी पहचान बना ली है. सिर्फ 14 दिनों में 4.15 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ 'मैं एक्टर नहीं हूं' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर किसी भी छोटी फिल्म को देशभर में चर्चा का विषय बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: महिलाओं के कपड़ों को लेकर बनी धारणाओं को तोड़ने पर बोले राजीव खंडेलवाल