ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई पारी, 'मेस' के साथ फिर आए साथ

Hrithik Roshan Film: प्राइम वीडियो, भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'मेस' का एलान किया है. यह कॉमेडी फिल्म स्ट्रीमिंग सर्विस और HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है, इससे पहले थ्रिलर सीरीज 'स्टॉर्म'  का एलान हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Hrithik Roshan Film: प्राइम वीडियो (Prime Video) की यह आने वाली ऑरिजनल फिल्म मेस (Mess) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और ईशान रोशन (Eshaan Roshan) द्वारा उनके बैनर (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के तहत बनाई जा रही है. इस प्रोजेक्ट में राजेश ए. कृष्णन की 'सोडा फिल्म्स लैब' भी उनके साथ जुड़ी है. ​राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है.

 फिल्म 'मेस' का एलान

प्राइम वीडियो, भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'मेस' का एलान किया है. यह कॉमेडी फिल्म स्ट्रीमिंग सर्विस और HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है, इससे पहले थ्रिलर सीरीज 'स्टॉर्म'  का एलान हो चुका है. ऋतिक रोशन और ईशान रोशन द्वारा HRX फिल्म्स के बैनर तले और राजेश ए कृष्णन की 'सोडा फिल्म्स लैब' के साथ मिलकर बनाई गई. इस फिल्म का निर्देशन खुद कृष्णन ही कर रहे हैं. इस फिल्म की ओरिजिनल पटकथा अमेरिकी लेखक पॉल सोटर ने लिखी है, जबकि अडैप्टेड स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स कपिल सावंत ने लिखे हैं. ​'मेस' की कहानी लुटेरों के एक ऐसे अजीबोगरीब ग्रुप के बारे में है, जो एक ओसीडी (OCD) से पीड़ित आदमी के घर में घुस जाते हैं. धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि खतरा उस परिवार को नहीं, बल्कि खुद उन्हें है और इस रात भर चलने वाली खींचतान में उनका बचना मुश्किल है.

Advertisement

अच्छी कहानी की पहचान

निखिल मधोक (डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया) ने कहा कि एक अच्छी कहानी की पहचान यह है कि वह आपको हैरान कर दे और अंत तक आपका मनोरंजन करे. 'मेस' के साथ हमारे पास एक ऐसी कहानी है जो न सिर्फ यह सब करती है, बल्कि आपको हर मोड़ पर हंसाती भी है. ​उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत ही नया और फ्रेश है और इसके किरदार भी काफी मजेदार हैं. ऋतिक और ईशान, अपनी कंपनी HRX फिल्म्स के जरिए, कहानी कहने की एक गहरी समझ और जुनून साथ लाते हैं. 'स्टॉर्म' के बाद, इस फिल्म के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. राजेश ए. कृष्णन इस जॉनर (कॉमेडी) के माहिर खिलाड़ी हैं और हमें यकीन है कि 'मेस' एक ऐसी फिल्म साबित होगी जिसे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दर्शक पसंद करेंगे.

यह भी पढ़ें : 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो – एलियंस का आगमन' इस गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार

Topics mentioned in this article