विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

'Housefull 5' की एडवांस बुकिंग आई सामने, क्या अक्षय कुमार के लिए लकी होगी ये फिल्म ?

Housefull 5 Advance Booking: अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब तक 24 हजार 277 टिकट बिक चुके हैं. इसी के साथ फिल्म ने 87.77 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

'Housefull 5' की एडवांस बुकिंग आई सामने, क्या अक्षय कुमार के लिए लकी होगी ये फिल्म ?
housefull 5

Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार (Akshay Kumart) की आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जब से फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया है, अक्षय के फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. बता दें, इस फिल्म के पिछले चार पार्ट दर्शकों के बीच में आ चुके हैं. जो की काफी सुपरहिट रहे. इस फिल्म की काफी लंबी चौड़ी कास्ट है. हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. जहां रिलीज से पहले ही फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के एडवांस में कितने टिकट्स बीक चुके हैं.

फिल्म की एडवांस बुकिंग

अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब तक 24 हजार 277 टिकट बिक चुके हैं. इसी के साथ फिल्म ने 87.77 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दिल्ली और महाराष्ट्र में इस फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है. महाराष्ट्र में 22.88 लाख रूपये का कलेक्शन, दिल्ली में 23.67 लाख रूपये का कलेक्शन बताया जा रहा है. दूसरी तरफ यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन इस फिल्म का 30 करोड़ रूपये के आसपास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो सकता है. यह फिल्म 375 करोड़ रूपये के बजट में बनाई गई है.

ये एक्टर्स भी आएंगे नजर

अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, संजय दत्त, चंकी पांडे जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अक्षय कुमार के बॉलीवुड करियर में चार चांद लगा पाएगी या नहीं, यह आने वाले समय में पता चलेगा.

ये भी पढ़े: जून का महीना होगा बहुत ही खास, 'हाउसफुल 5' से लेकर 'सितारे जमीन पर' हो रही हैं सिनेमाघरों में रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com