होम्बले फिल्म्स ने 'पेड्डी' के साथ पहली बार ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में की एंट्री

Bollywood News: सालों से होम्बले फिल्म्स ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जो मजबूत कहानी और बड़े थिएट्रिकल अपील का शानदार मेल होती हैं. उनकी फिल्मों ने भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से आगे बढ़कर भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस में भी अपनी खास पहचान बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Bollywood News: भारत की सबसे चर्चित प्रोडक्शन हाउस में से एक होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने हाल ही में अपने ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन स्पेस में विस्तार की घोषणा की थी और अब पेड्डी (Peddi) इस प्रतिष्ठित बैनर का पहला इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट बन गया है, जिसमें मेगा पावरस्टार राम चरण लीड रोल में हैं. केजीएफ, कांतारा और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा के पैमाने को नया रूप देने के बाद होम्बले फिल्म्स ने अब इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है और 2026 में पैन-इंडिया फिल्मों में से एक पेड्डी के साथ इसकी शुरुआत की है.

मजबूत कहानी

सालों से होम्बले फिल्म्स ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जो मजबूत कहानी और बड़े थिएट्रिकल अपील का शानदार मेल होती हैं. उनकी फिल्मों ने भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से आगे बढ़कर भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस में भी अपनी खास पहचान बनाई है. 'पेड्डी' के साथ होम्बले फिल्म्स अब अपने इंटरनेशनल नेटवर्क को और मजबूत कर रहा है और यह बैनर का पहला ऑफिशियल ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन अधिग्रहण माना जा रहा है. इस कदम को फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है. बुची बाबू साना के निर्देशन में बनी पेड्डी को इसके दमदार एक्शन बैकड्रॉप, शानदार विजुअल्स और राम चरण के इंटेंस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जबरदस्त चर्चा मिल रही है .वहीं इस प्रोजेक्ट को और खास बनाता है ए. आर. रहमान का म्यूजिक, जो फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाता है. होम्बले फिल्म्स के साथ 'पेड्डी' की यह साझेदारी ट्रेड और फैन सर्कल्स में एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर इंटरनेशनल रिलीज मिलेगी.

Advertisement

सिनेमाघरों में रिलीज होगी

2025 में रिलीज हुई फिल्मों में होम्बले फिल्म्स ने कांतारा: चैप्टर 1 जैसी बड़ी हिट दी, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल रही, और महावतार नरसिम्हा को भी प्रेजेंट किया. इन दोनों फिल्मों को ऑस्कर के जनरल एंट्री लिस्ट में जगह मिली, जिससे ये दुनिया की लगभग 200+ फिल्मों में शामिल हो गईं जो अलग-अलग कैटेगरीज में नॉमिनेशन के लिए एलिजिबल हैं.

ये भी पढ़ें: विपुल शाह ने PM मोदी के संदेश को बताया अहम, जानें अपनी फिल्म गवर्नर से तुलना करते हुए क्या कहा ?

Topics mentioned in this article