Gullak 4 Tralier Released: 'गुल्लक 4' के ट्रेलर में दिखाई दी आम घर की कहानी, भोपाल में हुई है सीरीज की शूटिंग

Gullak 4 Tralier: आप ट्रेलर में देख सकते हैं कि संतोष मिश्रा जब अपने छोटे बेटे अमन मिश्रा को बुलाता है, तब सामने से आवाज आती है कि वह बाथरूम में नहा रहा है. तब शांति मिश्रा कहती हैं कि आजकल तुम्हारा छोटा बेटा बड़ी देर तक बाथरुम में नहा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीरीज गुल्लक 4 (Gullak 4) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है

Gullak 4 Tralier: गुल्लक फ्रेंचाइजी हर दर्शक की पहली पसंद बनी हुई है. बता दें कि इस सीजन के पिछले तीन पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं इस सीरीज के चाहने वाले इस फ्रेंचाइजी के चौथा पार्ट के आने का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं. जहां उनका इंतजार अब खत्म हो गया. बता दें, बीते दिन सीरीज गुल्लक 4 (Gullak 4) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. अब इस ट्रेलर में ऐसा नया है क्या है. चलिए हम आपको बताते हैं.

ट्रेलर हुआ रिलीज

आप ट्रेलर में देख सकते हैं कि संतोष मिश्रा जब अपने छोटे बेटे अमन मिश्रा को बुलाता है, तब सामने से आवाज आती है कि वह बाथरूम में नहा रहा है. तब शांति मिश्रा कहती हैं कि आजकल तुम्हारा छोटा बेटा बड़ी देर तक बाथरुम में नहा रहा है. यहां से ट्रेलर की शुरुआत होती है और सीरीज का ड्रामा शुरू होता है. जिसमें उनका निजी जीवन दिखाया जाता है. वहीं ट्रेलर देखकर यह तो समझ आता है कि आपको इस सीरीज में कुछ नया दिखने वाला है. जहां मिश्रा परिवार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलने जा रहे हैं.

Advertisement

भोपाल में हुई है शूटिंग

बता दें कि सीरीज गुल्लक 4 की शूटिंग भोपाल के शहरी इलाकों के अलावा कुछ बाहरी इलाकों में हुई है. सीरीज की कास्ट जमील खान (Jameel Khan) और गीतांजलि कुलकर्णी (Geetanjali Kulkarni) शूटिंग करने के लिए भोपाल आए. जहां फ्री टाइम निकालने के बाद यह लीड एक्टर्स और बाकी की कास्ट भी भोपाल को एक्सप्लोर करते हुए दिखाई दिए. इन एक्टर्स ने 15 दिन से ज्यादा भोपाल में समय बिताया था. जहां सीरीज के रिलीज होने के बाद दर्शकों को भोपाल की झलक दिखने वाली है. जहां भोपाल के रहने वाले इस सीरीज में अपने शहर की झलक पाने के लिए रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. यह सीरीज 7 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (OTT Platform Sony Liv) पर रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala: महाकाल के दरबार मे एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, भस्म आरती में हुईं शामिल


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.