Holi 2026: होली का त्योहार आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सितारे भी बड़ी उत्साह के साथ मनाते हैं. होली के मौके पर इस साल दर्शकों को निराशा हाथ लगेगी. क्योंकि एक भी फिल्म होली के दिन रिलीज नहीं हो रही है. बीते दिनों फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जो होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. उनमें कुछ फिल्म सुपरहिट रहीं और कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.
तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर की यह कॉमेडी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन लव रंजन ने किया था. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आई थीं. होली के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को काफी अच्छा फायदा मिला था और फिल्म हिट साबित हुई थी.
बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. काफी प्रचार के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं देखा पाई थी. यह फिल्म भी होली के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अरशद वारसी अहम किरदार में नजर आए थे.
अंग्रेजी मीडियम
इरफान खान की यह फिल्म शानदार फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में करीना कपूर भी अहम किरदार में नजर आई थीं. यहां फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी होली की मौके पर रिलीज हुई थी. लेकिन कुछ दिनों बाद लॉकडाउन लग गया था, इसलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.
केसरी
इस फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आए थे. फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है. फिल्म होली के मौके पर रिलीज हुई थी, फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और सुपरहिट साबित हुई.
यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: भोपाल में होली मनाएंगे अंशुमान पुष्कर, घर की होली को किया याद