Priyanka Chopra के नक्शे-कदम पर चलते हुए Sanjana Sanghi हार्वर्ड के मंच पर

Sanjana Sanghi News: इस सम्मेलन में संजना सांघी एक विशेष कला और वकालत पैनल की हेडलाइन स्पीकर होंगी और साथ ही एक व्यक्तिगत लंच एंड लर्न सत्र भी आयोजित करेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Sanjana Sanghi News: भारतीय फिल्म अभिनेत्री संजना सांघी (Sanjana Sanghi) को 18 अप्रैल 2026 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (Harvard Kennedy School) में आयोजित होने वाले Women in Power Conference (WIPC) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. 2026 के इस विशेष संस्करण की थीम है 'Power Beyond the Podium: Turning Vision into Change'.

कला और वकालत

इस सम्मेलन में संजना सांघी एक विशेष कला और वकालत पैनल की हेडलाइन स्पीकर होंगी और साथ ही एक व्यक्तिगत लंच एंड लर्न सत्र भी आयोजित करेंगी. इस सत्र में वह इस बात पर चर्चा करेंगी कि किस तरह सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और कहानी कहने की कला सामाजिक वकालत और नीतियों को प्रभावित कर सकती है. इस प्रतिष्ठित मंच पर संजना उन हस्तियों की सूची में शामिल हो रही हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) जैसी नामचीन हस्तियां पहले शामिल रह चुकी हैं. हार्वर्ड के मंच पर जाने से पहले अपनी खुशी साझा करते हुए संजना सांघी ने कहा कि भारत में एक छोटी लड़की के रूप में बड़े होते हुए ‘तुम नहीं कर सकती' जैसी बातें अक्सर सुनने को मिलती थीं. उस ‘नहीं कर सकती' को ‘मैं करूंगी' में बदलने की ताकत मुझे मेरे जीवन की प्रेरणादायक महिलाओं से मिली. WIPC के स्पीकर लाइनअप में ऐसी कई प्रेरणादायक महिलाओं को देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है. हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा इस मंच पर आमंत्रित किया जाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही मैं पढ़ाई में काफी रुचि रखती थी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी हमेशा से मेरे लिए उत्कृष्टता का सर्वोच्च प्रतीक रही है.

Advertisement

भारतीय सेलिब्रिटी बनने का गौरव

हाल ही में संजना सांघी ने इतिहास रचते हुए रॉकफेलर फाउंडेशन (The Rockefeller Foundation) के साथ साझेदारी करने वाली पहली और एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बनने का गौरव हासिल किया. फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. राजीव शाह (Dr. Rajiv Shah) के साथ मिलकर उन्होंने ग्रामीण भारत में 1 लाख से अधिक महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को समर्थन देने की दिशा में काम किया है. उनका यह कार्य इस बात का उदाहरण है कि कैसे स्वच्छ ऊर्जा महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए एक सशक्त माध्यम बन सकती है.

यह भी पढ़ें : Aishwarya Ojha Exclusive: 'रेप सीन करना बहुत मुश्किल', 'केरल स्टोरी 2' एक्ट्रेस ने बयां किया पीड़ितों का दर्द