भोपाल में रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का फर्स्ट लुक

Bhopal News: भोपाल के एक निजी मल्टीप्लेक्स में रणबीर कपूर की इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया. जिसमें हर उम्र के लोगों ने मल्टीप्लेक्स में आकर अपना जोश जाहिर किया. इस फिल्म के फर्स्ट लुक को हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Bhopal News: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् (Ramayana) का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. बता दें, ऐसा पहली बार हो रहा है कि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. जहां रणबीर कपूर को इस किरदार में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हैं. दूसरी तरफ फिल्म का फर्स्ट लुक आज भोपाल के एक निजी मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया गया. जिसमें काफी लंबी संख्या में लोग मौजूद रहे.

भोपाल में फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

भोपाल के एक निजी मल्टीप्लेक्स में रणबीर कपूर की इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया. जिसमें हर उम्र के लोगों ने मल्टीप्लेक्स में आकर अपना जोश जाहिर किया. इस फिल्म के फर्स्ट लुक को हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है. बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर वहां मौजूद लोगों का जोश बढ़ाया. अगर फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के भगवान नाम का किरदार दिखाया गया है. इसके साथ-साथ फिल्म की कुछ झलकियां भी दर्शकों को दिखाई गई हैं. फर्स्ट लुक देखने के बाद रणबीर कपूर के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं.

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. सूत्रों के अनुसार खबर है कि फिल्म तीन पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले पार्ट में सीता हरण तक दिखाया जाएगा. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर के अलावा सई पल्लवी माता सीता के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में और सनी देओल बजरंगबली के किरदार में और साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें : 'राम' के रूप में सामने आए रणबीर कपूर, 'रामायणम्' ने इंटरनेट पर मचाई हलचल