Exclusive Interview: जब 'बिग बॉस' के लिए छोड़ी अपनी सरकारी नौकरी, सुनिए विजय विक्रम सिंह के रोचक किस्से

Vijay Vikram Singh With NDTV: विजय ने कहा कि 'बिग बॉस' में दर्शकों को दो आवाजें सुनई देती हैं. एक आवाज जो दर्शकों से बात करती है और दूसरी आवाज जो कंटेंस्टेंट्स से बात करती है वो मेरी आवाज है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Vijay Vikram Singh With NDTV: वैसे तो बिग बॉस सीजन्स (Bigg Boss Seasons) हर किसी का पसंदीदा रहा है. जब से यह शो शुरू हुआ है तब से यह दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. इस शो को करने के बाद काफी सेलिब्रिटीज ने बॉलीवुड में भी कदम रखा है. इस शो में अपनी आवाज देने वाले एक्टर विजय विक्रम सिंह (Vijay Vikram Singh) भी आज के समय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. विजय की आवाज ने शो में जान डाल दी है. हाल ही में विजय एक फिल्म की शूट के लिए भोपाल आए. जहां उन्होंने बिग बॉस के अलावा और काफी मुद्दों पर खुलकर बात की.

'बिग बॉस में 2 आवाज हैं'

विजय ने कहा कि 'बिग बॉस' में दर्शकों को दो आवाजें सुनई देती हैं. एक आवाज जो दर्शकों से बात करती है और दूसरी आवाज जो कंटेंस्टेंट्स से बात करती है वो मेरी आवाज है. मैं कह सकता हूं कि इस शो का नरेटर हूं जो शो में टास्क बताता है और उसके अलावा कंटेंस्टेंट्स को अपनी राय देता है. मैं पिछले 16 साल से शो से जुड़ा हुआ हूं. यह मेरी खुशनसीबी है कि मेरी आवाज लोगों तक पहुंची है. 'बिग बॉस' के अलावा मेरी आवाज और दूसरी जगह भी इस्तेमाल होती है. सोशल मीडिया पर भी लोग मेरी आवाज का प्रयोग करते हैं. मैं हिंदुस्तान के सभी रियलिटी शोज की आवाज भी रह चुका हूं.

Advertisement

'मेरा काम एडिटिंग के बाद शुरू होता है'

विजय ने आगे बताया कि मेरा काम जब शो की एडिटिंग होती है तब शुरू होता है. मेरा काम 6 से 7 घंटे का होता है. विजय ने आगे कहा कि मेरी बिग बॉस की यात्रा साल 2010 से शुरू हुई थी. मैं बिग बॉस के 16 सीजन्स और तीन ओटीटी सीजन्स कर चुका हूं. विजय ने आगे कहा कि मैं भोपाल में जो फिल्म शूट कर रहा हूं, मेरी चौथी फिल्म है, इसके अलावा मैं 11 ओटीटी शोज कर चुका हूं. मैं पहले सरकारी नौकरी करता था, जब मुझे लगा कि मैं अपनी आवाज से कुछ अलग कर सकता हूं तो मैंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर दूसरा काम करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली' के लिए 5 साल तक ट्रेनिंग करने के बाद प्रभास ने अपना जिम उपकरण दान कर दिया