Exclusive Interview: 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' जीतने के बाद साध्वी सैल की NDTV से खास बातचीत

Sadhvi Sail With NDTV: साध्वी ने कहा कि मेरे लिए काफी शॉकिंग था और मेरे मन में भी विचार आ रहा था कि मैं यह प्रतियोगिता जीत लूंगी. लेकिन आप कभी इस पल के लिए तैयार नहीं होते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Sadhvi Sail With NDTV: बीते दिनों गुवाहाटी में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 (Femina Miss India World 2026) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में देश की तमाम प्रतियोगी ने हिस्सा लिया. जिसमें गोवा की साध्वी सतीश सैल (Sadhvi Satish Sail) ने यह प्रतियोगिता को अपने नाम किया. बता दें, साध्वी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीत लिया. जिसको मिस इंडिया 2025 निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) ने उनको क्राउन पहनाया. हाल ही में साध्वी सतीश सैल ने NDTV से बात की और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

साध्वी सैल ने ये कहा

साध्वी ने कहा कि मेरे लिए काफी शॉकिंग था और मेरे मन में भी विचार आ रहा था कि मैं यह प्रतियोगिता जीत लूंगी. लेकिन आप कभी इस पल के लिए तैयार नहीं होते. आपकी लाइफ में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं. जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं काफी कांप रही थी. मैंने नेहा धूपिया मेम से भी कहा कि मेरे हाथ कांप रहे हैं. मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मेरे माता-पिता भी काफी खुश हैं. मैं कह सकती हूं कि मेरी लाइफ का सबसे बड़ा मूवमेंट था.

Advertisement

राजनंदनी पवार और श्री अद्वैता ने ये कहा

बता दें, महाराष्ट्र की राजनंदनी इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं और श्री अद्वैता ने यूनियन टेरिटरी का खिताब अपने नाम किया. राजनंदनी ने कहा कि मेरी हमेशा से तमन्ना थी कि मैं अपने भारत के लिए कुछ कर पाऊं, फेमिना ऐसा प्लेफॉर्म है जिससे मैं जुड़ना चाहती थी. हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. हमने इस प्रतियोगिता में जो मेहनत की है, वो रंग लाई है. श्री अद्वैता ने कहा कि जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, मेरा 20 साल का सपना पूरा हो गया. स्टेज पर जाने से पहले मैंने ईश्वर की प्रार्थना की. मैंने इस प्रतियोगिता में अपना बेस्ट दिया. मैंने ऑडियंस में अपने माता-पिता को देखा, बाकी दूसरी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.

अगला पड़ाव क्या? 

साध्वी ने कहा कि मेरा अभी एक ही लक्ष्य है कि मैं मिस वर्ल्ड 2027 का खिताब अपने नाम करूं. अभी तो मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है, जिसके लिए मैं काफी मेहनत कर रही हूं. उसके बाद देखेंगे कि अगर मुझे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ करने का मौका मिले. मैं खुद को किसी भी दायरे में नहीं बांधके रखना चाहती. भविष्य में मैं एक चाहती हूं कि मेरा एक एजुकेशन इंस्टिट्यूट हो, जिसमें एक्टिंग और दूसरी चीजों को सिखाया जाए.

ये भी पढ़ें: Sonal Chauhan Exclusive: 'मैंने भोपाल का पोहा खाया, यहां पहाड़ों वाली फीलिंग आती है..'