Exclusive Interview: क्या 'है जवानी तो इश्क..' में वरुण धवन की मां बनी हैं मौनी रॉय? किया खुलासा

Mouni Roy With NDTV: इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मौनी, वरुण धवन की मां के किरदार में नजर रही हैं. इस बात को लेकर जब मौनी से पूछा गया कि क्या आप सच में फिल्म में वरुण धवन की मां के किरदार में नजर आएंगी? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि यह कॉमेडी फिल्म है और डेविड धवन की मसाला और एंटरटेनिंग फिल्म है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Mouni Roy With NDTV: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) काफी सुर्खियों में चल रही हैं. एक तरफ तो वह उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मौनी, वरुण धवन की मां के किरदार में नजर आ रही हैं. बीते दिनों भोपाल में हुए 'ग्रैंड अचीवर्स अवार्ड्स 2026' में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस भोपाल आईं. उन्होंने NDTV से बात करते हुए फिल्म के अलावा महिला सशक्तिकरण पर भी अपनी राय रखी.

क्या सच में बनीं वरुण धवन की मां? 

इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मौनी, वरुण धवन की मां के किरदार में नजर रही हैं. इस बात को लेकर जब मौनी से पूछा गया कि क्या आप सच में फिल्म में वरुण धवन की मां के किरदार में नजर आएंगी? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि यह कॉमेडी फिल्म है और डेविड धवन की मसाला और एंटरटेनिंग फिल्म है. यह आपको सिनेमाघरों में देखना पड़ेगा. मैं यहां आपको नहीं बताऊंगी, कहानी में काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलेगा.

Advertisement

'महिला सशक्तिकरण' पर एक्ट्रेस ने क्या कहा? 

महिला सशक्तिकरण पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं खुद को एक स्वतंत्र महिला समझती हूं. जितना मैं अपने फ्रेंड्स, महिलाओं, बच्चों को सपोर्ट कर पाती हूं, उतना करती हूं. आज मैं भोपाल में आई हूं और यहां मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया है. अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में अयान मुखर्जी को पता है. इसके अलावा मैं जल्द ही मधुर भंडारकर की फिल्म में नजर आऊंगी, अमेजन प्राइम का शो 'हिसाब' में भी दिखाई दूंगी. इसके अलावा मैं दो-तीन आइटम सोंग्स में भी नजर आने वाली हूं. एक नई फिल्म है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: Shibani Kashyap Exclusive: 'मुझे फिल्मों के ऑफर आते हैं, पहले भी काफी फिल्में कर चुकी हूं..'