Exclusive Interview: एक्टर सोहम शाह ने NDTV को दिया बड़ा अपडेट, इस दिन आएगी 'Tumbbad -2'

Exclusive Interview With Soham Shah: सोहम ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म काफी शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म के बीते दिनों के कलेक्शन काफी अच्छे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Exclusive Interview With Soham Shah

Exclusive Interview With Soham Shah: फिल्म तुम्बाड़ (Tumbbad) बीते दिनों 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है. जहां फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है. वहीं फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह (Soham Shah) की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. सोहम शाह ने NDTV से बात की और फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.

फिल्म कर रही है शानदार कलेक्शन

सोहम ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म काफी शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म के बीते दिनों के कलेक्शन काफी अच्छे रहे हैं. यह फिल्म 6 साल पहले पहली बार रिलीज हुई थी.

Advertisement
यह फिल्म पहले से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी है. इस फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है, उससे मैं काफी खुश हूं.

साल 2012 में शूट हुई फिल्म

सोहम ने आगे बात करते हुए कहा कि यह फिल्म साल 2012 में शूट हुई थी. यह फिल्म हमने मल्टीप्लेक्स के लिए ही बनाई थी. उस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं था. इस फिल्म में दर्शकों को बारिश, प्रोडक्शन डिजाइन काफी अच्छे दिखाई दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यूज आ रहे हैं.

फिल्म को बनाने में 6 साल लगे

सोहम ने आगे बात करते हुए कहा कि इस फिल्म को बनाने में हमको 6 साल लगे. क्योंकि हम फिल्म में जिस तरीके के किरदार चाहते थे, उनको हम अच्छे से डिजाइन करना चाहते थे. हम बार-बार अपने किरदारों पर एक्सपेरिमेंट कर रहे थे. हम नए-नए लुक्स लेकर आ रहे थे. फिल्म को जो भी टाइम और रिसोर्सेस चाहिए वह हम सब दे रहे थे.

इस फिल्म को हमने दिल से बनाया है. बारिश के लिए 6-7 दिन शूट रुका रहता था. हमने फिल्म की हर एक चीज पर अच्छे से काम किया है.

फिल्म के शूट को लेकर ये कहा

सोहम ने आगे बात करते हुए कहा कि फिल्म में दर्शकों ने जो मां की कोख देखी है वह सिलिकॉन से बनाई गई है. इसके अलावा उसमे ब्रीथ के लिए एयर पंप प्रयोग हुआ है. फिल्म ज्यादातर महाराष्ट्र में ही शूट हुई है और कुछ हिस्से मुंबई में भी शूट किए गए हैं.

'तुम्बाड़ 2' के बारे में ये कहा

सोहम ने 'तुम्बाड़ 2' के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो गई है. हम अगले साल 2025 में इस फिल्म को शुरू कर देंगे. अभी तो फिल्म का सेट बनेगा, प्रोडक्शन पर भी काम होगा. मैं इतना कह सकता हूं कि इस फिल्म में मेरा किरदार दर्शकों को जरूर दिखाई देगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  Bollywood : जुनैद खान के साथ खुशी कपूर करेंगी रोमांस, नई फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट