Exclusive Interview: एक्टर कुमुद मिश्रा ने मनाई 'भोपाल' में होली, सुनाए बचपन के अनसुने किस्से

Kumud Mishra With NDTV: कुमुद मिश्रा ने कहा कि इन दिनों हम भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं. इसलिए मैं रंगों के साथ होली नहीं खेल सकता लेकिन मैं अंदर से रंगा हुआ हूं. एक्टर ने आगे कहा कि मैं घर वालों के साथ होली नहीं मना पा रहा हूं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Kumud Mishra With NDTV: होली का त्योहार लोगों ने बड़े जोश के साथ मनाया. शहर की हर गलियों में होली का उत्साह देखने को मिला. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी होली को बड़े धूमधाम से मनाते हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra) सीरीज की शूटिंग के लिए भोपाल आए हैं. उन्होंने बीते दिन भोपाल में ही होली मनाई. इस मौके पर उन्होंने NDTV से बात की और अपनी बचपन की होली को याद किया.

'अंदर के रंगों से रंगा हुआ हूं'

कुमुद मिश्रा ने कहा कि इन दिनों हम भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं. इसलिए मैं रंगों के साथ होली नहीं खेल सकता लेकिन मैं अंदर से रंगा हुआ हूं. एक्टर ने आगे कहा कि मैं घर वालों के साथ होली नहीं मना पा रहा हूं. क्योंकि मैं लगातार यात्रा कर रहा हूं, घर वालों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगता है. एक्टर ने बचपन की होली को याद करते हुए कहा कि मेरे भांग खाने के एक-दो बार अनुभव रहे हैं. वो अनुभव मेरा बहुत खराब था. इसलिए मैंने तय कर लिया कि यह तो मैं नहीं कर सकता. मेरे भांग के किस्सा एक बनारस का है और एक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का है. वो मैं लोगों के सामने बयां नहीं कर सकता क्योंकि मुझे काफी शर्म आती है.

'होली रंग और संगीत का उत्सव'

एक्टर ने कहा कि होली का त्यौहार रंग और संगीत का उत्सव है. एक्टर ने कहा कि भोपाल में जो मैं शो की शूटिंग कर रहा हूं, उसका नाम नहीं बता सकता. क्योंकि मुझे बताने के लिए मना किया है. इतना कह सकता हूं कि मेरा चार-पांच दिन का शूटिंग शेड्यूल बचा हुआ है, जिसके बाद मैं मुंबई चला जाऊंगा.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: भोपाल में होली मनाएंगे अंशुमान पुष्कर, घर की होली को किया याद

Topics mentioned in this article