Palak Tiwari Latest: सीरीज में सनोबर के किरदार में शांत भावनाओं से लेकर गहरी इमोशनल लेयर्स तक को बेहद सहज तरीके से निभाते हुए पलक तिवारी (Palak Tiwari) लगातार तारीफें बटोर रही हैं. कई समीक्षकों ने इस बात पर ध्यान दिया कि अभिनेत्री ने कहानी के डार्क और इंटेंस नैरेटिव में गर्मजोशी, संवेदनशीलता और सच्चाई जोड़ दी, जिसकी वजह से वह शो की सबसे सरप्राइजिंग और प्रभावशाली परफॉर्मर्स में से एक बनकर सामने आईं. अपने ओटीटी (OTT) डेब्यू में पलक ने जिस परिपक्वता और आत्मविश्वास के साथ स्क्रीन पर खुद को पेश किया है, उसने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान खींचा है.
किरदार को गहराई
दर्शकों का भी मानना है कि पलक सिर्फ एक रोमांटिक लीड बनकर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने अपने किरदार को गहराई देने का काम किया है. उनकी परफॉर्मेंस को कंपोज्ड, नेचुरल और इमोशनली ग्राउंडेड बताया गया. खासतौर पर स्क्रीन पर एंग्जायटी, डर और ट्रॉमा जैसी भावनाओं को जिस सूक्ष्मता से उन्होंने दिखाया, उसे काफी सराहा गया. बिना किसी ओवरड्रामेटिक एक्सप्रेशन के उन्होंने अपने किरदार की भावनाओं को बेहद सादगी और ईमानदारी से पेश किया. जो दर्शकों के साथ जुड़ता हुआ दिखाई दिया. वहीं लक्षवीर सरन के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी सीरीज का एक सॉफ्ट और असरदार पहलू माना गया. कई लोगों ने माना कि दोनों कलाकारों के बीच के शांत और इमोशनल मोमेंट्स कहानी को एक अलग भावनात्मक संतुलन देते हैं. जहां शो कई जगहों पर इंटेंस और अराजक माहौल में चला जाता है, वहीं पलक की मौजूदगी कहानी में एक सहजता लेकर आती है.
नैचुरल इमोशनल
रिव्यूज में यह भी कहा गया कि बड़ी कास्ट के बीच पलक ने अपनी अलग पहचान बनाई और किरदार में एक नैचुरल इमोशनल टेक्सचर जोड़ा. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और कैमरे के सामने सहजता ने यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ एक स्टार किड के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और अभिनय क्षमता के दम पर इंडस्ट्री में जगह बना रही हैं.
ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर से लेकर वेदांग रैना, ये बॉलीवुड स्टार्स बना रहे नेक टी-शर्ट्स को फैशन एसेंशियल