'Dhurandhar 2' ने सेकंड मंडे पर रचा इतिहास, 12 दिनों में 'Pushpa 2' को किया पीछे

Dhurandhar 2 Latest: दूसरे सोमवार को धुरंधर 2 ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके इस दिन का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया. जो न सिर्फ मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बल्कि रणवीर की परफॉर्मेंस के कारण दोबारा देखने की इच्छा को भी दर्शाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Dhurandhar 2 Latest: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का इतिहास लिख रहे हैं और इस बार यह पूरी तरह उनकी परफॉर्मेंस की ताकत का नतीजा है. धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के साथ, उन्होंने न सिर्फ एक रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर दी है, बल्कि खुद को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े माइलस्टोन के पीछे की असली ताकत साबित किया है.

पहले स्थान पर पहुंच सकती है

30 मार्च तक धुरंधर 2 ने 840 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे बड़ी हिंदी नेट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसके ठीक पीछे Dhurandhar 2, 817 करोड़ रुपये के साथ है. जबकि पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने 812 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस उपलब्धि को और खास बनाता है यह तथ्य कि रणवीर सिंह खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं और धुरंधर 2 जल्द ही पहले स्थान पर पहुंच सकती है. ऐसा होने पर यह पहली फ्रेंचाइज होगी जो हिंदी सिनेमा के टॉप दो स्थानों पर कब्जा करेगी. इस ऐतिहासिक सफलता के केंद्र में है रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस, जिसे दर्शकों, क्रिटिक्स और इंडस्ट्री के लोगों से भरपूर सराहना मिली है. जटिल किरदारों को गहराई और तीव्रता के साथ निभाते हुए, रणवीर ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे समर्पित कलाकारों में से एक हैं. उनका स्क्रीन पर कमांड और ट्रांसफॉर्मेशन इस फिल्म की असाधारण सफलता का बड़ा कारण बना है.

Advertisement

सबसे बड़ा रिकॉर्ड

दूसरे सोमवार को धुरंधर 2 ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके इस दिन का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया. जो न सिर्फ मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बल्कि रणवीर की परफॉर्मेंस के कारण दोबारा देखने की इच्छा को भी दर्शाता है. इसी शानदार पकड़ के चलते फिल्म ने सिर्फ 12 दिनों में पुष्पा 2 के लाइफटाइम हिंदी नेट कलेक्शन को पार कर लिया. इस उपलब्धि की सबसे बड़ी खासियत है इसकी निरंतरता, जहां बड़ी ओपनिंग अक्सर हाइप से आती है, वहीं दूसरे हफ्ते में भी ऐसे आंकड़े बनाए रखना दर्शकों के गहरे जुड़ाव को दिखाता है और इस मामले में यह जुड़ाव रणवीर सिंह के साथ है.

यह भी पढ़ें : Exclusive: खुशी मुखर्जी ने अपने परिवार सहित ये अन्य लोगों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप