Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. ही-मैन ने 89 की उम्र में 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dharmendra passed away : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब नहीं रहे. उन्होंने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली. धर्मेंद्र 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे. इसकी पुष्टि IANS ने की है. हीमैन की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है.

नहीं रहे बॉलीवुड के ही-मैन

अभिनेता धर्मेंद्र कुमार का पूरा परिवार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच चुका है. हालांकि परिवार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन 12 नवंबर 2025 की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था.

Advertisement

300 से अधिक फिल्मों में किया था काम

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया है. धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया और1960 के दशक में पॉपुलर हो गए.

हालांकि 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर और 'आए दिन बहार के' ने धर्मेंद्र को रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई. जिसके बाद उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया. उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं.

शोले से ड्रीम गर्ल तक...धर्मेंद्र की यादगार फिल्में

धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें 

Topics mentioned in this article