ऑनसेट प्रोग्राम’ पर दीपिका पादुकोण का अपडेट, फैंस के साथ शेयर की जानकारी

Deepika Padukone Latest: दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि ये पिछले 3 महीने काफी मेहनत भरे रहे! आवेदनों की क्वालिटी देखकर मैं और मेरी टीम पूरी तरह हैरान थे, जिनमें से हमें बेस्ट टैलेंट को चुनना था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Deepika Padukone Latest: इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकीं एक्टर, प्रोड्यूसर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने मनोरंजन जगत में अगली पीढ़ी के क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को निखारने की अपनी पहल पर एक नया अपडेट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने 'क्रिएट विद मी – ऑनसेट प्रोग्राम' के लिए आए ढेरों एप्लीकेशन्स को रिव्यू करने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने काफी मेहनत भरे लेकिन साथ ही बहुत प्रेरणादायक रहे हैं.

 कैप्शन में ये लिखा

दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि ये पिछले 3 महीने काफी मेहनत भरे रहे! आवेदनों की क्वालिटी देखकर मैं और मेरी टीम पूरी तरह हैरान थे, जिनमें से हमें बेस्ट टैलेंट को चुनना था. आप में से बहुत से लोगों से बात करना और आपको बेहतर तरीके से जानना बहुत अच्छा लगा.
​हमारे क्रिएट विद मी – ऑनसेट प्रोग्राम के पहले ग्रुप (Cohort) के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें. यह अपडेट दीपिका द्वारा अपने जन्मदिन पर 'द ऑनसेट प्रोग्राम' के एलान के कुछ महीनों बाद आया है. यह नई पहल उभरते हुए टैलेंट को सशक्त बनाने और इंडस्ट्री में आने वाले नए क्रिएटिव लोगों के लिए दरवाजे खोलने के मकसद से शुरू की गई है. यह प्रोग्राम उनके 'क्रिएट विद मी' प्लेटफॉर्म का हिस्सा है, जिसका मुख्य ध्यान साथ मिलकर काम करने और सच्ची कहानियों को बढ़ावा देने पर है.

Advertisement

काम सीखने का मौका

​'ऑनसेट प्रोग्राम' के जरिए दीपिका उन लोगों को काम सीखने का मौका देना चाहती हैं जो फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इसमें शामिल होने वाले लोगों को राइटिंग, डायरेक्शन, कैमरा, लाइटिंग, एडिटिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे कई विभागों में असल दुनिया का अनुभव मिलेगा. ​इस पहल को लॉन्च करते समय दीपिका ने अपना विजन शेयर करते हुए कहा था कि यह आइडिया उन्हें पिछले साल 'क्रिएट विद मी' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद आया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कहानियों को बढ़ावा देना और क्रिएटिव दिमागों. चाहे वो लेखक हों, निर्देशक हों या उभरते हुए प्रोड्यूसर्स की मदद करना अब उनके लिए बहुत मायने रखता है.

यह भी पढ़ें : इरफान खान से तुलना पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रखी अपनी दिल की बात, जानें